Monthly Vrishchik Rashifal November 2022: नवंबर माह का वृश्चिक राशिफल,योग और मेडिटेशन से राहत मिलेगी

November 2022 Horoscope नवंबर माह का  वृश्चिक राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल नवंबर  2022 horoscope in hindi: वृश्चिक राशिवालों के लिए नवंबर माह का  दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार नवंबर माह का  राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

वृश्चिक राशि-इस महीने व्यस्तता बनी रहेगी, कार्य का दबाव अधिक महसूस करेंगे. सकरात्मक विचार बनाये रखें.जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें.धैर्य से काम लें. दूसरों को देखकर तुलना करना निराशा उत्पन्न कर सकती है.भाई से सहयोग प्राप्त होगा.शत्रु से सावधान रहें. छात्रों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी.कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी.आयात और निर्यात में अच्छा काम करेंगे.

सरकारी कार्यों में काफी प्रगति करेंगे.नौकरीपेशा लोगों को कंपनी की ओर से पुरस्कार,प्रोत्साहन या अन्य तरीके से लाभ होगा.अभी आप कुछ चतुराईपूर्ण निर्णय ले सकेंगे.आप प्रेम और पारिवारिक संबंधों में प्रियजन को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे,लेकिन फिर भी संचार के माध्यम से आप एक-दूसरे के संपर्क में रहने का प्रयास करेंगे.आप दोनों के बीच की निकटता बढ़ेगी.

बाद के चरण में शायद आपके बीच दूरियां बढ़ेगी,लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि संबंधों में समर्पण और पारदर्शिता की जरुरत है.आपका स्वास्थ्य समग्र रूप से बेहतर रहेगा,हालांकि बाद के चरण में पेट की बीमारियों,सांस की तकलीफ, चक्कर आना,गले में खराश या सूजन आदि से संभल कर रहें.यदि आप नियमित व्यायाम, योग और मेडिटेशन पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो राहत मिलेगी.

उपाय

इस माह घर के पश्चिम भाग में कबूतरों को ज्वार के दाने चुगाने चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है तथा परिवार में शांति बनी रहती है.

  • शुभ अंक:- 2

  • शुभ रंग:- केसरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >