New Year 2025: नए साल के पहले दिन राशि के अनुसार पहने इस कलर के कपड़े

New Year 2025: साल 2024 का अंत और 2025 का स्वागत करने में कुछ ही दिन बचे हैं. इस अवसर पर हर कोई अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है. लोग अपनी पसंद के अनुसार कपड़े खरीदने में भी व्यस्त हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सुख और शांति का संचार होता है. आइए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जानें कि नए साल 2025 के दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए.

New Year 2025: आज से नववर्ष 2025 का आगाज हो रहा है. नए साल का पहला दिन सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है. इस अवसर को विशेष बनाने के लिए लोग पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं. इस दिन लोग खुशी का अनुभव करने का प्रयास करते हैं. नए साल के पहले दिन राशि के अनुसार विशेष रंग के वस्त्र पहनना अधिक शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कि 2025 के नए साल के पहले दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए…

मेष:- मेष राशि के व्यक्तियों के लिए लाल रंग अत्यंत शुभ माना जाता है, इसलिए उन्हें नए वर्ष के पहले दिन, अर्थात् 1 जनवरी को लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए. मेष राशि के जातकों को इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए.

वृष:- वृष राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन सफेद, गुलाबी और क्रीम रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. सफेद रंग वृष राशि के लिए शुभ माना जाता है, और इन रंगों को पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

Surya Gochar 2025: नया साल में सूर्य करेंगे मकर राशि में गोचर जाने मेष राशि से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा

यहां देखें 2025 का वार्षिक राशिफल

मिथुन:- मिथुन राशि के लोग 1 जनवरी 2025 को हरा रंग पहनें. हरा रंग मिथुन राशि के लिए शुभ माना जाता है और इसे धारण करने से भाग्य में वृद्धि होती है.

कर्क:- कर्क राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इस रंग का वस्त्र पहनने से कर्क राशि के जातकों का भाग्य जागृत होता है और अधूरे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

सिंह:- सिंह राशि के जातक 1 जनवरी 2025 को पीले, सुनहरे या सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी.

कन्या:- नए वर्ष 2025 के अवसर पर कन्या राशि के लोग हल्के नीले, हल्के गुलाबी या हरे रंग के वस्त्र धारण करें. ये रंग कन्या राशि के लिए शुभ माने जाते हैं.

तुला:- तुला राशि के लोगों के लिए नए साल में नीले रंग के कपड़े पहनना लाभकारी रहेगा. इससे शुभ फल प्राप्त होंगे और सफलता के मार्ग खुलेंगे.

वृश्चिक:- वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन महरून या लाल रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. ये रंग वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके लिए शुभ माने जाते हैं और इनसे किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं.

धनु:- नए वर्ष के अवसर पर धनु राशि के जातकों को पीले, नारंगी या लाल रंग के कपड़े धारण करने की सलाह दी जाती है. ये तीनों रंग धनु राशि के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं. नए साल में इन रंगों के कपड़े पहनने से पूरे वर्ष खुशियों का प्रवाह बना रहता है.

मकर:- मकर राशि के व्यक्तियों को नए साल के पहले दिन नीले रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. इस रंग के वस्त्र पहनने से आपकी सफलता की राह में आने वाली सभी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं.

कुंभ:- कुंभ राशि के जातकों के लिए बैंगनी और नीले रंग के समान रंगों के कपड़े पहनना शुभ माना गया है. नए साल के पहले दिन इन दोनों रंगों के कपड़े पहनने से पूरे वर्ष सुख और समृद्धि बनी रहती है.

मीन:- मीन राशि के लोगों के लिए पीले रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना गया है. यह रंग आपके लिए सकारात्मक फल देने वाला माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >