New Year 2023 Predictions, Shani Gochar: नए साल में इन राशियों को रहना होगा सावधान, शुरू होगा मुश्किल समय

New Year 2023 Predictions, Shani Gochar 2023: शनि देव 17 जनवरी 2023 को स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे. मार्च 2025 तक कुंभ में ही रहेंगे. शनि के स्वराशि कुंभ में गोचर करते ही कुछ राशियों से शनि साढ़े साती और ढैय्या हट जाएगी.

New Year 2023 Predictions, Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 17 जनवरी 2023 को स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे. शनि का कुंभ में गोचर 30 साल बाद हो रहा है क्‍योंकि शनि ढाई साल में राशि बदलते हैं, इस तरह उन्‍हें एक ही राशि में दोबारा लौटने में 30 साल का समय लग जाता है. इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, आइए जानें किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है

कुंभ

साल 2023 से 2025 तक सबसे मुश्किल भरा समय कुंभ राशि का रहेगा. शनि देव इस राशि के जातकों को कष्ट देंगे. कुंभ राशि पर सबसे कष्टदायक माना गया दूसरा चरण शुरू होगा. 2025 से 23 फरवरी 2028 तक शनि का तीसरा चरण रहेगा. इसके साथ ही कुंभ राशि के जातकों को साढ़ेसाती से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी. इस दौरान जातकों को धन, सेहत और रिश्तों के मामले में सतर्क रहना चाहिए.

मकर

मकर राशि के जातकों की कुंडली में जनवरी 2023 से शनि साढ़े साती का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा. यह चरण दूसरे से कम कष्ट देने वाला होगा. लेकिन इस दौरान मकर राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है. मार्च 2029 के बाद मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी. इसके बाद अच्छा समय शुरू हो जाएगा.

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए भी बुरा समय जनवरी 2023 से शुरू होने वाला है. शनि के गोचर से मीन राशि पर साढ़े 7 साल तक शनि की टेढ़ी नजर बनी रहेगी. इस दौरान मीन राशि के जातकों को कई तरह की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा. शनि के प्रभाव के वजह से आपके कार्य सफल नहीं हो पाएंगे. आपको शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए. अच्छे कर्म करने चाहिए, गरीबों की मदद करनी चाहिए. मेहनतकश मजदूरों, अधीनस्थों को सताने से बचना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >