Moon Rahu Conjunction in Aquarius Horoscope: आज कुंभ राशि में चंद्र-राहु युति, मेष से मीन तक सभी राशियों पर बड़ा असर

Moon Rahu Conjunction in Aquarius Horoscope: आज कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की युति बन रही है, जिससे चंद्रग्रहण योग का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा. इस ग्रह योग के कारण कहीं मानसिक तनाव तो कहीं अचानक धन लाभ के संकेत हैं. मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल और दिनभर की संभावनाएं.

Moon Rahu Conjunction in Aquarius Horoscope: आज दिनांक 24 दिसंबर 2025, दिन बुधवार है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में घनिष्ठ नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं. कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की युति के कारण चंद्रग्रहण योग बन रहा है, जिसका प्रभाव मानसिक स्थिति, निर्णय क्षमता और संबंधों पर देखने को मिल सकता है. वहीं शुक्र, मंगल और सूर्य की युति धनु राशि में बनी हुई है. बुध वृश्चिक, गुरु मिथुन, शनि मीन और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. इन सभी ग्रहों की चाल को ध्यान में रखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र ने मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल बताया है.

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज मेष राशि के जातकों को दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचना चाहिए. किसी की मदद करने के प्रयास में खुद परेशानी में पड़ सकते हैं और मान-सम्मान को ठेस लगने की आशंका है. हालांकि निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी. पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा, परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े लोगों को धन लाभ के संकेत हैं. मनोबल में वृद्धि होगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में मतभेद से बचें.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है. व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है और निवेश के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक साबित होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे और समाज में भी आपकी प्रशंसा होगी. कम समय में बड़े काम निपटाने में सफलता मिलेगी.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज मिथुन राशि के जातकों को मित्रों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें और अपनी निजी बातें साझा न करें, धोखे की संभावना है. परिवार के सदस्य आपके कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे, जिससे मन में तनाव बढ़ सकता है. काम का बोझ अधिक रहेगा और थकान महसूस होगी. हालांकि धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: बैंगनी

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वालों को आज व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए. कारोबार की गति धीमी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां बेहतर होंगी और धन लाभ के योग बनेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें. बैंकिंग और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के संकेत हैं.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: स्लेटी

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज सिंह राशि के जातकों की आय के स्रोत मजबूत होंगे. नई योजनाओं पर चर्चा शुरू हो सकती है. अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. परिवार का सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं.
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: केशरी

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों की मानसिक स्थिति आज थोड़ी अस्थिर रह सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में उत्तेजना रहेगी, हालांकि पार्टनर का सहयोग मिलेगा. माता-पिता की बातों को नजरअंदाज न करें, विशेषकर माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. कार्य धीमी गति से चलेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. दोपहर के बाद विवाद की स्थिति बन सकती है.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: फिरोजा

ये भी देखें: आज बुधवार 24 दिसंबर को मेष से मीन राशि के जातक अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय 

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वालों को नकारात्मक सोच से बाहर निकलने की जरूरत है. ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. मन में चिंता बनी रह सकती है और अपने लोगों से मतभेद हो सकते हैं. पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. गैरकानूनी कार्यों से दूरी बनाकर रखें. स्वास्थ्य को लेकर संतुलन जरूरी है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: संतरी

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज वृश्चिक राशि वालों की वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. स्थायी और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं. व्यापार में समझदारी से निर्णय लेने पर धन लाभ होगा. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन परिवार का सहयोग भी मिलेगा. नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी और अधिकारियों का साथ मिलेगा. नई नौकरी की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है.
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: आसमानी

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि वालों के लिए संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है. मित्रों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा. थोड़ी मेहनत से अच्छा धन लाभ होगा. रुके हुए कार्य दोबारा शुरू होंगे. परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. नई नौकरी की कोशिश सफल हो सकती है.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए नई नौकरी की शुरुआत या बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. मन उत्साहित रहेगा. शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं होंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. परिवार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान संतुलित रखें.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: बैंगनी

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि में चंद्रमा-राहु की युति के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा. कार्य में मन नहीं लगेगा और मित्रों का सहयोग भी कम रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. शत्रु सक्रिय रह सकते हैं.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: भूरा

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और मन उत्साहित रहेगा. अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. लंबे समय से बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. संचार के साधन मजबूत होंगे. सोशल मीडिया, टेलीकम्युनिकेशन या डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: गुलाबी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >