March 2026 Meen Rashifal: मीन राशि: शनि आपकी राशि में हैं और बारहवें भाव में भारी ग्रहों का जमावड़ा है. इस समय खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है. विदेशी संपर्कों से लाभ की उम्मीद है. मार्च की शुरुआत में आपकी राशि के 6ठे भाव (शत्रु, रोग) में ग्रहण होने से शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आरोग्य व सुख की प्राप्ति होगी. आपके जातक बहुत दयालु, आध्यात्मिक और सपनों की दुनिया में रहने वाले होते हैं.
बिजनेस-करियर: शनि की स्थिति आपको कठिन परिश्रम कराएगी, लेकिन परिणाम बहुत ही संतोषजनक और स्थायी होंगे. नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर मिलेंगे, बस अपने कौशल पर काम करें. व्यापार में नई योजना शुरू करने से पहले सही रणनीति बनाएं. साझेदारी में स्पष्टता रखें. किसी पुराने क्लाइंट या प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना है.
लव लाइफ: वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी, पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करना बेहतर होगा. प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है, एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें. नया पार्टनर जीवन मे नई उमंग लेकर आएगा . अविवाहित जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है या पुराना रिश्ता फिर से सक्रिय हो सकता है. विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है, परंतु निर्णय सोच-समझकर लें.
स्वास्थ्य: मौसमी एलर्जी और सर्दी-जुकाम से बचकर रहें, ठंडी चीजों का सेवन कम करना ठीक रहेगा. अपने खान-पान में विटामिन्स को शामिल करें, ताकि शरीर की आंतरिक ऊर्जा और शक्ति बनी रहे. ध्यान, प्राणायाम और नियमित दिनचर्या लाभकारी रहेगी. मीठा और भारी भोजन सीमित रखें. महीने के अंत तक ऊर्जा स्तर बेहतर होगा.
शुभ सलाह: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
सावधानी: अपरिचितों के साथ धन का लेन-देन न करें. पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं, संयम से काम लें.
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और पीले रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखें.
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार
शुभ अंक: 3, 7
Also Read:- यहां पढ़ें आज का राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल, वार्षिक राशिफल और धर्म अध्यात्म से जुड़ी खबरें.
