Monthly Rashifal: मेष राशि वालों के लिए दिसंबर रहेगा कष्टकारक, देव गुरु पहुंचाएंगे लाभ, पढ़ें मासिक राशिफल

Monthly Rashifal December 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर महीने में मेष राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि इस महीने शुक्र, बुध, गुरु सहित कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है. आइए जानते है कि आपके लिए यह महीना कैसा रहने वाला है.

मेष राशि के जातक के लिए दिसंबर में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होगी. क्योंकि राहु ग्रह आपके छठे भाव में मौजूद हैं, केतु बारहवें भाव में मौजूद हैं. केतु के छठे भाव में होने के प्रभाव से आपके अंदर साहस बना रहेगा. वहीं बृहस्पति की दृष्टि पांचवें भाव पर पड़ रही है, इसके प्रभाव से आप बेहतर सेहत बनाए रखने में कामयाब होंगे, लेकिन राहु के बारहवें भाव में होने से आपके अंदर असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है. राहु के बारहवें भाव में होने से जातकों को थकान और नींद में कमी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा आप डिप्रेशन के शिकार भी हो सकते हैं. वहीं बृहस्पति नौवें भाव के स्वामी के रूप में पहले भाव में मौजूद हैं, इस प्रभाव से जातकों को सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी.

करियर: इस महीने में करियर के क्षेत्र में साधारण नतीजे मिलने की संभावना है. मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल अपनी ही राशि में आठवें भाव में मौजूद हैं, यह स्थिति आपके लिए अनुकूल साबित होगी, इसके अलावा शनि भी अपनी ही राशि में मौजूद हैं और मंगल फिर 27 दिसंबर 2023 से नौवें भाव में मौजूद होंगे. मंगल ग्रह की यह दशा जातकों के लिए लाभदायक साबित होगी.शनि अपनी ही राशि में ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं, इसके प्रभाव से जातकों को जो सफलता प्राप्त होगी उसकी गति धीमी हो सकती है, इसके अलावा आपको करियर में कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि इसके बिना आपको कामयाबी नहीं मिलेगी. मेष राशि के जातकों के लिए राहु बारहवें भाव में मौजूद हैं, इसके प्रभाव से आपको विदेश में नौकरी का अवसर मिल सकता है. बृहस्पति नौवें और बारहवें भाव के स्वामी के रूप में पहले भाव में मौजूद हैं, इसके प्रभाव से आपको विदेश यात्राओं के कई सारे अवसर मिल सकते हैं. मेष राशि के वह जातक जो बिजनेस के क्षेत्र में हैं, इस महीने मजबूत स्थिति में होंगे.

लव लाइफ: मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से यह महीना शानदार साबित होगा. आप अपने साथी के साथ अच्छे रिश्ता बनाए रखने में सफल होंगे. यह महीना आपके लिए प्यार के मामले में उत्साह से भरा रहेगा. आप अपने साथी के साथ अपने विचारों को बांटेंगे और अच्छे संबंध बनाए रखने में सफल होंगे. दिसंबर 25 तक शुक्र सातवें भाव में मौजूद रहेंगे. यह समय खास तौर पर उन जातकों के लिए शानदार रहेगा जो शादी के बंधन में बंधने के विचार में हैं, इस समय में प्रेम में पड़े जातकों के लिए शादी करने का अच्छा मौका बन रहा है.

सलाह: राहु-केतु के लिए मंगलवार को हवन करें. हनुमान जी के लिए शनिवार को हवन-यज्ञ करें. शनिवार को 17 बार ऊँ मन्दाय नमः का जाप करें.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

Also Read: Astrology: इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से जीवन में झेलनी पड़ती हैं तकलीफें, जानें लक्षण और ज्योतिषीय उपाय
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >