Monthly Singh Rashifal March 2024: मार्च माह का सिंह राशिफल, जानें कैसा बीतेगा ये महीना

Monthly Singh Rashifal March 2024: सभी लोग जानना चाहते है़ कि मार्च महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

पारिवारिक जीवन
सिंह राशि वाले को मार्च का महिना पारिवारिक जीवन में उतार चढाव बना रहेगा .आपके दुसरे भाव में केतु तथा सातवे भाव में मंगल मंगल दिर्ष्टि दुसरे भाव पर है जिसके कारण आपके संबंधी के साथ अनबन बनेगा इस समय आपका व्याहार में परिवर्तन दिखाई देगा जिसके कारण आपके पारिवारिक जीवन कई तरह से कठिनाई उत्पन होगा गुरु की दिर्ष्टि पंचम भाव पर है जिसके कारण भाई -बहन के साथ व्याहार अनुकूल रहेगा,भाई आपको सहयोग करेगे.15 मार्च के पहले आपको स्थाई संपत्ति को लेकर विवाद बनेगा माता -पिता के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव दिखाई देगा.

व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में आपको थोड़ी परेशानी बनेगी व्यापार में आपको सतर्क रहने की जरुरत है 14 मार्च को सूर्य अपना राशि परिवर्तन करेगे उसके बाद आपके व्यापार में परिवर्तन करना पड़ेगा व्यापार को ठीक ढंग से चलाने के लिए वाणी के साथ ग्राहक के साथ तालमेल जरुर रखे .इस समय आप नया निवेश नहीं करे, पैसा फस सकता है .जो लोग नए व्यापार की प्लान किए है उनको थोडा इंतजार करने की जरुरत है.नौकरी करने वाले को कार्य क्षेत्र मजबूत बनेगा कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा .नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है,

शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के इस माह सफलता मिलेगी आपके पंचम भाव के स्वामी नवम भाव में बृहस्पति बैठे है जिसके कारण आपका पढाई में मन लगेगा.स्कूल में पढाई कर रहे छात्र अपना समय पढाई में लगायेगे. उच्य शिक्षा की पढाई के लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा तभी आपको सफलता मिलेगी. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विधार्थियों के लिए पढाई के लिए बाहर जाना पड़ेगा.करियर के लिए यह माह मिलाजुला रहने वाला है.माह के शुरूआत में मंगल और शुक्र छठे भाव में रहेंगे 15 मार्च को मंगल सप्तम भाव में आयेगे जो करियर के उत्तम रहेगा नौकरी को लेकर यात्रा बनेगी नौकरी में आप खूब मेहनत करेगे.सहकर्मी का सहयोग भरपूर बना रहेगा.

प्रेम जीवन
प्रेम जीवन बहुत खुशमय बना रहेगा आप अपने प्रेमी के साथ खूब मौज मस्ती करेगे बृहस्पति का दिर्ष्टि पंचम भाव पर पड़ रहा है जिसके कारण आप दोनों में प्रेम के प्रति विश्वास बढ़ जायेगा एक दुसरे के प्रति प्यार बना रहेगा.माह के मध्य से प्यार के प्रति संवेदनशील रहना पड़ेगा.जो लोग लिविंग रिलेशन है उनको सतर्क रहने की जरुरत है . वैवाहिक जीवन में तनाव बनेगा सूर्य शनि तथा बुध एक साथ रहने के कारण दाम्पत्य जीवन में बेवजह का कहासुनी होगी .माह के अंतिम सप्ताह में आपके पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा धैर्य के साथ रहे.

स्वास्थ्य
यह माह स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा माह के शुरुआत में सूर्य शनि सप्तम भाव में साथ में है मंगल 15 मार्च तक छठे भाव में रहेंगे उसके बाद सप्तम भाव जायेगे.राहु आठवें भाव में है आपके स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरुरत है स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.खान -पान ठीक रखे ,सुबह में टहले आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा .

लकी नंबर 5
लकी कलर पीला

उपाय
प्रत्येक दिन सुबह में भगवन सूर्य को जल में लाल फुल या लाल चन्दन डालकर अर्घ्य दें लाभ होगा .
शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ करे पीपल के पेड़ में जल दे सरसों के तेल का दीपक जलाएं उत्तम रहेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >