Monthly Kanya Rashifal March 2024: मार्च माह का कन्या राशिफल, जानें कैसा बीतेगा ये महीना

Monthly Kanya Rashifal March 2024: सभी लोग जानना चाहते है़ कि मार्च महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन :
पारिवारिक जीवन में आपको कई तरह से खुशियां प्रदान करने वाला है.आपके कुंडली में बृहस्पति आठवें भाव में बैठे है परिवार में सभी लोग एक दुसरे के साथ मिलजुल रहेंगे भाई बहन का सहयोग मिलेगा आपके दैनिक कार्य में परिवार के सभी सदस्य सहयोग करेगे, सगे सम्बन्धी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा.पारिवारिक संपति के खरीद बिक्री में नहीं पड़े माह के उतराध में भाई बहन के साथ तनाव बनेगा.केतु आपके पहले भाव में है जिसके कारण बिच बिच में परिवार के साथ अनबन बनेगा लेकिन परिवारिक कार्य में परिवार के सदस्य सहयोग करेगे.आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा 15 मार्च के बाद खर्च बढ़ जायेगा.

व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में आपको इस माह मेहनत करना पड़ेगा, व्यापारिक रिस्तो पर ध्यान देना पड़ेगा नहीं तो आपके व्यापार में नुकसान हो सकता है राहू सप्तम भाव में है शनि के साथ सूर्य छठे भाव में है जिसके कारण व्यापारी को संभल कर रहने की जरुरत है.अगर आप व्यापार में पहले से निवेश किए है उनको फायदेमंद होने वाला है.नौकरी करने वाले को यह माह अनुकूल रहने वाला है,लेकिन आपको नौकरी में अपने वाणी पर नियंत्रण रखना पड़ेगा.अधिकारी से बात करते समय ध्यान रखे,आवेश में आकर उल्टा -सीधा बात नहीं करे.माह के अंतिम सप्ताह में कोई नया परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर
कन्या राशि वाले विधार्थियों को बड़ो के बात का अवहेलना नहीं करे,जो लोग सेकेंडरी वर्ग में है उनको पढाई में मेहनत करना पड़ेगा आपके शिक्षा के स्वामी शनि छठे भाव में शनि के साथ में है मंगल उच्य के होकर आपके पंचम भाव में बैठे है जिससे आपके शिक्षा में उन्नति होगा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास में आप सफल होंगे. जो लोग इंजीनियरिंग ,डॉक्टर की पढाई कर रहे उनको सफलता मिलेगी.आपके सहपाठी आपको सहयोग करेगे करियर में आप के मेहनत का फल मिलेगा कार्य क्षेत्र में उन्नति करेगे लेकिन बात चित करते समय अपना वाणी पर नियंत्रण रखे.नए नए परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा लेकिन धैर्य के साथ कर करे.

प्रेम जीवन
माह के शुरुआत में आपके पंचम भाव में मंगल और शुक्र बैठे है जिसके कारण आप दोनों प्रेम सम्बन्ध में खूब रोमांस करेगे अपने प्रेमी के साथ घूमने -फिरने का खूब प्लान करेगे इस समय आप रोमांटिक रहेंगे 15 मार्च के बाद कभी -कभी अकेलापन महसूस होगा.प्रेमी- प्रेमिका स्वभाव थोडा गुस्सैल हो जायेगा.जो लोग वैवाहिक है उनके जीवन में 15 मार्च के बाद तनाव बढ़ जायेगा.आपके प्रेम सम्बन्ध में कठिनाई बन जाएगी जिसके कारण आपके पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर यह माह उतार चढ़ाव बना रहेगा. मंगल तथा शुक्र पंचम भाव में छठे भाव में सूर्य शनि और बुध है जिसके कारण रक्त सम्बन्धी समस्या बनेगी.मानसिक रूप से आप स्वास्थ्य रहेगे.आपके पत्नी के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

लकी नंबर 5
लकी कलर केसरी

उपाय
मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करे उत्तम लाभ होगा.
सिद्धिकुंजिका का पाठ करे लाभ होगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >