Monthly Kark Rashifal December 2022: दिसंबर माह  का  कर्क  राशिफल, परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा

Monthly Kark Rashifal December 2022: आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का मासिक राशिफल

दिसंबर का माह  शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही  होगी. आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके  आइए जानते हैं आपकी  कर्क  राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

गृहिणियों के लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आया हैं तथा परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा. आपके ससुराल वाले आपसे खुश होंगे व मायके से भी आपके लिए कुछ उपहार आ सकता हैं. परिवार के बड़े-बुजुर्ग अस्वस्थ रह सकते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे.

व्यापार व नौकरी

यदि आप व्यापार करते हैं तो इस माह नए समझौते होने की संभावना हैं जिससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा. आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा. अपने लाभ की बात को सार्वजानिक करने से बचे क्योंकि इससे बाज़ार में आपके शत्रु आपका नुकसान कर सकते हैं. किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान हनुमान का नाम अवश्य ले.

यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो इस माह आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आप लाभ में रहेंगे व अनुभव में वृद्धि होगी. निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से उनके बॉस खुश होंगे व पदोन्नति होने की प्रबल संभावना हैं.

शिक्षा व करियर

छात्रों को मनचाहे परिणाम पाने में समय लग सकता हैं, इसलिये निराश न हो व अपनी मेहनत जारी रखे. पोस्ट ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने परिवार के किसी सदस्य से उचित मार्गदर्शन मिलेगा. मैनेजमेंट के छात्रों को कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो भविष्य में उनके बहुत काम आएंगे.

 प्रेम जीवन

यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो कोई अनजान आपके रिश्तों में खटास उत्पन्न करने की कोशिश कर सकता हैं जिससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में अपने साथी पर विश्वास बनाये रखे व उनसे खुलकर बात करे. विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आएगा लेकिन आपसी समझ के कारण वह जल्द ही सुलझ जायेगा.
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने जीवनसाथी को पाने के लिए अभी और मेहनत करने की आवश्यकता  हैं. सिंगल लोगों का मन इस माह किसी के ऊपर आकर्षित होगा लेकिन दूसरी तरफ से कोई अच्छा उत्तर नही मिलने के कारण निराशा हाथ लगेगी.

स्वास्थ्य जीवन

माह की शुरुआत में आपको किसी चीज़ से संक्रमण हो सकता हैं. इससे आपको आँखों या त्वचा से जुड़ी एलर्जी या संक्रमण होगा जो परेशान करेगा. हालाँकि यह ज्यादा दिनों तक नही रहेगा. इसके अलावा शारीरिक रूप से इस माह ज्यादा परेशानी नही होगी.मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >