मिथुन राशिफल 03 मार्च 2026: चंद्र ग्रहण के बीच क्या मेहनत और हिम्मत दिलाएगी शानदार परिणाम?

Aaj Ka Mithun Rashifal 03 March 2026: मिथुन राशि वालों के लिए मार्च 2026 शुभ रहेगा या कष्टकारी, क्या गुरु की कृपा कराएगी भाग्योदय? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Mithun Rashifal 03 March 2026: मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा क्योंकि तृतीय भाव में चंद्रमा और केतु का गोचर हो रहा है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

करियर-बिजनेस: भाग्य स्थान में बुध और राहु की उपस्थिति विदेश से जुड़े कार्यों में अपार सफलता दिलाएगी. ग्रहण के प्रभाव से छोटे व्यापारियों के लिए उन्नति के नए द्वार खुलेंगे और लंबे समय से अटके हुए सरकारी काम आज पूरे होंगे.नौकरी बदलने का निर्णय ले सकते है.

लव लाइफ: रिश्तों की बात करें तो आज छोटे भाई-बहनों और पार्टनर के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे. ग्रहण का असर आपकी बातचीत की शैली को प्रभावी बनाएगा, जिससे पुरानी गलतफहमियां आज पूरी तरह दूर हो जाएंगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे. नियमित व्यायाम और राशि स्वामी बुध की कृपा के साथ ग्रहण का सक्रिय प्रभाव आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट महसूस कराएगा.

सावधानी: अनजान लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचें और यात्रा के दौरान अपनी वस्तुओं के प्रति सतर्क रहें.
उपाय: पक्षियों को दाना डालें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 03 मार्च 2026: आज रिश्तों में बढ़ेगी नज़दीकियां या आएगी दूरियां? जानें क्या कहती है आपकी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >