मिथुन राशिफल 23 मार्च 2026: क्या आज कार्यक्षेत्र में किस्मत देगी साथ या उम्मीदों को लगेगा झटका?

Mithun Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Mithun Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी बरतने वाला है. चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में हैं. आज खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है. आज आपकी राशि के स्वामी बुध कुम्भ राशि में मंगल के साथ हैं. ग्रहों की स्थिति आपको साहसी निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेंगे.

करियर-बिजनेस: द्वादश चंद्रमा और भाग्य भाव के बुध-राहु के कारण निवेश में जोखिम न लें. आर्थिक नुकसान की आशंका बन रही है. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के योग हैं. आज आपको स्थानीय स्तर पर विरोधियों से आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. केतु का सिंह राशि में प्रभाव छोटी बात पर विवाद करा सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. आज समय देना और उनकी देखभाल करना आज प्राथमिकता होनी चाहिए.

स्वास्थ्य: आंखों में जलन या अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है. काम के बीच-बीच में आराम करना आपके लिए आवश्यक है. मानसिक तनाव को दूर करने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं. पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें.

सावधानी: व्यर्थ के वाद-विवाद और कोर्ट-कचहरी के चक्करों से दूर रहें.

उपाय: आज नवरात्र की पंचमी तिथि है. मां स्कंदमाता की पूजा आज की जाती है.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >