Mithun Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा. आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा कार्यों में कुछ रुकावटें पैदा कर सकते हैं. आपकी राशि के स्वामी बुध कुम्भ राशि में मंगल के साथ हैं. आज का दिन आपको विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करेगा.
करियर-बिजनेस: अष्टम भाव मे मौजूद चंद्रमा के कारण बिजनेस में कोई भी बड़ा रिस्क लेने से बचें. आज आर्थिक हानि हो सकती है. नौकरी में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं. आज अपने काम को समय पर पूरा करें. मिथुन राशि मे मौजूद गुरु आपको सही निर्णय लेने में मदद करेंगे.
लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखें . एक छोटी सी बहस आज बड़ा रूप ले सकती है. पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है. आपके भावनात्मक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता होगी. किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है. पुरानी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है. पेट संबंधित विकारों या इन्फेक्शन के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी. गरिष्ठ और बाहरी भोजन से परहेज करें. पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी पीना सुनिश्चित करें. कुम्भ के राहु के कारण अचानक से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है.
सावधानी: आज किसी को भी उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
