Gemini Horoscope 2023: मिथुन राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा, जानें वार्षिक राशिफल

Gemini Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल.

Gemini Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. नया साल 2023 सभी के जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला वर्ष होगा. नव वर्ष 2023 राशिफल (Rashifal 2023) आपके साथ क्या क्या होने वाला है? आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल.

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Mithun Rashifal 2023)

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए यह साल एक चमत्कार की तरह साबित हो सकता है. इस साल किस्मत आपका साथ देगी क्योंकि शनि देव आपकी कुंडली के नौवें भाग में से परिवर्तन करेंगे. जिसके चलते आपको कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त होंगी कह सकते हैं कि आपकी इच्छाएं पूरी होगी. ग्यारहवें भाव में राहु का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में सोने पर सुहागा जैसे कह सकते हैं आप को बड़े स्तर पर अचानक से धन लाभ होने की संभावना दिख रही है .

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2023

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अच्छी रहेगी. बृहस्पति महाराज आपके चतुर्थ भाव और दूसरे भाव पर पूर्ण दृष्टि डालते रहेंगे जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में तनाव कम होगा. एक दूसरे के प्रति अपनत्व की भावना बढ़ेगी और परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. अगस्त से अक्टूबर के बीच पारिवारिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है क्योंकि मंगल का प्रभाव आपके चौथे भाव को पीड़ित करेगा और उससे पूर्व 10 मई से 1 जुलाई के बीच जब मंगल आपके दूसरे भाव में होंगे तो पारिवारिक जीवन में किसी प्रॉपर्टी का विवाद जन्म ले सकता है जिससे परिवार की शांति भंग हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां अनुकूलता की ओर बढ़ेगी और जब बुध का गोचर अक्टूबर के महीने में आपके चतुर्थ भाव में होगा, तब काफी समस्याओं में कमी आएगी और आप अपने पारिवारिक जीवन में खुश नजर आएंगे. मिथुन राशिफल 2023 (Mithun Rashifal 2023) के अनुसार माता पिता के आशीर्वाद से आपके सारे काम बनेंगे और घर में खुशहाली आएगी. 22 अप्रैल को बृहस्पति महाराज आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे जिससे परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

मिथुन प्रेम राशिफल 2023

मिथुन प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में मिथुन राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. विशेष रूप से जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच प्रेम संबंधों में समस्या रहने की संभावना है. जनवरी का महीना तो ज्यादा समस्या पूर्ण रहेगा और झगड़े होने की संभावना भी बनी रहेगी लेकिन 22 अप्रैल को जब देव गुरु बृहस्पति एकादश भाव में प्रवेश करके आपके पंचम भाव और सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे तो वह आपके प्रेम संबंधों में और रूमानियत पैदा करेंगे. आप अपने रिश्ते में प्रगाढ़ता महसूस करेंगे और धीरे-धीरे एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे. मिथुन राशिफल 2023 (Mithun Rashifal 2023) के अनुसार इसी वर्ष आप अपने प्रियतम को अपने विवाह का प्रस्ताव दे सकते हैं और संभव है कि सफलता मिल जाए और इसी वर्ष आपका प्रेम परिपक्व हो जाए और आप शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं.

मिथुन करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित मिथुन 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष मिथुन राशि के जातकों को जनवरी के बाद से अपने करियर में अच्छे परिणाम मिलने की स्थिति बनेगी. दशम भाव के स्वामी बृहस्पति के दशम भाव में वर्ष की शुरुआत में होने से करियर में स्थिति अच्छी तो रहेगी लेकिन अष्टम भाव में बैठे शनि की दृष्टि होने की वजह से आपके करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा और नौकरी को लेकर काफी ऊहापोह की स्थिति में रहेंगे. 17 जनवरी को शनि आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे. उसके बाद से आपके लिए समय अच्छा होने लगेगा लेकिन यह समय एक बदलाव को भी दर्शा रहा है. यदि आप बहुत समय से प्रतीक्षारत हैं तो इस समय में आपका तबादला हो सकता है और आपको मनचाही जगह स्थानांतरित किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त यदि आप नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं तो यह समय शनिदेव की कृपा आपको इस संबंध में भी अच्छे परिणाम प्रदान कर सकती है. 22 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति के एकादश भाव में जाने से और उनके ऊपर नवम भाव में बैठे शनिदेव जी महाराज की दृष्टि होने से कारण आपको अपने करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे. मिथुन राशिफल 2023 (Mithun Rashifal 2023) के अनुसार आपका कद अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचा होगा और इस दौरान आपकी तनख्वाह में वृद्धि भी होगी. यह समय पदोन्नति के लिए अच्छा रहेगा और आपके कार्यभार में भी बढ़ोतरी होगी. इस प्रकार से वर्ष का मध्य और अंतिम महीने आपके करियर में अच्छी सफलता प्रदान करने वाले साबित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >