मेष राशिफल 5 जून 2026: भाई-बहनों के साथ चल रहा कोई पुराना मनमुटाव आज पूरी तरह समाप्त होगा

Mesh Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Mesh Aaj Ka Rashifal 5 June 2026, मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और करियर में उन्नति लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं. आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. गुरु के चतुर्थ भाव में होने से भूमि या वाहन सुख की प्राप्ति के योग बनेंगे. सरकारी अटके हुए काम आज गति पकड़ेंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका मन पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा.

करियर-बिजनेस: आज व्यापार में कोई बड़ा सौदा फाइनल होगा, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. यदि आप नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो निवेश के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा.

रिलेशनशिप: आज परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहद मधुर रहेंगे. पिता और वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद आपको हर काम में सफलता दिलाएगा. भाई-बहनों के साथ चल रहा कोई पुराना मनमुटाव आज पूरी तरह समाप्त होगा, जिससे घर में शांति आएगी.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस और आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी. साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान बनेगा. आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा देंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन और गहराई आएगी.

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर बहुत अच्छा रहेगा. आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. पुरानी किसी शारीरिक समस्या से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी: आज कार्यक्षेत्र में भावुक होकर अपनी गोपनीय बातें किसी से साझा न करें.

उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को केला खिलाएं.
शुभ कलर: लाल
शुभ अंक: 9

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >