मेष राशिफल 12 मार्च 2026: क्या आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे या मानसिक तनाव कर सकता है परेशान?

Mesh Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Mesh Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: मेष राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आपकी राशि के भाग्य भाव में स्थित चंद्रमा आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करेंगे. आज आप हर चुनौती का डटकर सामना करने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे.

करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो लाभ भाव में मौजूद राहु और बुध की स्थिति व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के अवसर प्रदान करेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का सुखद संयोग बन रहा है. आज रिश्तों में नई ऊर्जा भरेगा. सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है. आज मन में उत्साह से भरा रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी शारीरिक ऊर्जा का स्तर काफी ऊँचा रहेगा. आप खुद को मानसिक रूप से भी आज बहुत फिट और सक्रिय महसूस करेंगे. नियमित योग और प्राणायाम का सहारा लेना लाभकारी और ऊर्जादायक सिद्ध होगा.

सावधानी: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें.

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और केले के वृक्ष की पूजा करें.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव

Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >