मेष राशिफल 11 अप्रैल 2026: सफलता के साथ बढ़ेगा खर्च, निवेश में रखें सतर्कता

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 April 2026: आज मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का दशम भाव में होना करियर में नई ऊंचाइयों की ओर संकेत कर रहा है. मीन राशि में बनी चतुर्ग्रही युति के प्रभाव से खर्चों में वृद्धि संभव है. आपकी ही राशि में स्थित शुक्र आपके व्यक्तित्व और आकर्षण को बढ़ाएंगे. भागदौड़ के बावजूद मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा. शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है.

करियर/बिजनेस: व्यापार में आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. मीन राशि में चार ग्रहों की युति विदेशी व्यापार में लाभ दिला सकती है, लेकिन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें. नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ेगा, इसलिए टीम वर्क के माध्यम से ही लक्ष्य हासिल कर पाएंगे. आज किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा धन फंस सकता है.

लव लाइफ: शुक्र के प्रभाव से आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे. पार्टनर से फोन पर मधुर बातचीत होगी और शाम को साथ में डिनर का प्लान बन सकता है. सिंगल लोगों को आज अपने दिल की बात कहने का साहस मिलेगा. रिश्तों में नई ताजगी और मिठास महसूस होगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.

स्वास्थ्य: अत्यधिक काम के कारण शारीरिक थकान और पैरों में दर्द हो सकता है. पर्याप्त आराम करें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. शनि के प्रभाव से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

  • सावधानी: क्रोध में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें.
  • उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: गहरा लाल

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >