Mesh Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: मेष राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. क्योंकि आपकी राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर मानसिक तनाव और कार्यों में रुकावट पैदा कर सकता है. आज बिजनेस मे मित्रों, नेटवर्क और सामाजिक संपर्कों से लाभ के संकेत हैं.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि के लाभ भाव में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति से आय के नए स्रोत तो बनेंगे. अष्टम चंद्रमा के कारण गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. आज बिजनेस में नई संभावनाएं बन सकती हैं. नौकरी मे बदलाव का समय चल रहा है.
लव लाइफ: आज वाणी पर संयम रखें अन्यथा साथी के साथ विवाद हो सकता है, क्योंकि मीन राशि के शुक्र आपकी भावनाओं को और अधिक संवेदनशील बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या भावनात्मक उलझन महसूस हो सकती है. मन संवेदनशील रहेगा, जल्दी से प्रतिक्रिया देने से बचें.
स्वास्थ्य: आज रक्तचाप और चोट लगने की आशंका बनी रहेगी. मंगल का प्रभाव आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने पर मजबूर करेगा जिससे बचें. आज मानसिक तनाव, थकान या पेट से जुड़े हल्के दर्द हो सकते है.
सावधानी: आज किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश या जोखिम भरा काम टाल दें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ का दान करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
