मेष राशिफल 01 अप्रैल 2026: क्या आज नौकरी से खुलेंगे नए अवसर या साझेदारी मे बरतनी होगी सावधानी?

Mesh Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल.

Mesh Aaj Ka Rashifal 1 April 2026, मेष राशि: आज मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा और पराक्रम में वृद्धि का दिन है. शुक्र का आपकी राशि में होना व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा. चंद्रमा का षष्ठ भाव में होना शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. यात्रा के योग बन रहे हैं.

करियर बिजनेस: आज व्यापार में विस्तार के नए अवसर प्राप्त होंगे. बुध का कुंभ राशि में होना आपकी योजनाओं को नई दिशा देगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है. निवेश के लिए समय अनुकूल है. साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता रखें. नई तकनीक का प्रयोग लाभ देगा.

लव लाइफ: आज शुक्र के मेष में होने से प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा. बुध के प्रभाव से पार्टनर के साथ संवाद मधुर होगा. आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे. सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन सिरदर्द की समस्या हो सकती है. अधिक तनाव लेने से बचें और पर्याप्त नींद लें. खान-पान में अनुशासन बनाए रखें. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना आज आपके हित में रहेगा.

सावधानी: क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला न लें.
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >