मीन साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 अगस्त तक: आर्थिक स्थिति में सुधार, लेकिन जल्दबाजी में लिए आर्थिक फैसलों से रहें सावधान

मीन साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों का प्रभाव. पढ़ें शुभ दिन, लकी रंग, जरूरी सावधानियां और लाभकारी ज्योतिषीय उपाय.

Meen Saptahik Rashifal, मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए 23 से 29 अगस्त 2026 तक आपके परिश्रम का उचित प्रतिफल मिलेगा. लंबित योजनाएं मजबूत होंगी और आपका धैर्य कठिन परिस्थितियों को भी आपके पक्ष में मोड़ देगा जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 23 से 29 अगस्त तक का मीन साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

परिवार के साथ संबंध अत्यंत मधुर रहेंगे. घर के किसी सदस्य की विशेष उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का कारण बनेगी. बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको नई दिशा देगा.

व्यापार और नौकरी

व्यावसायिक क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यनिष्ठा से प्रभावित होंगे. नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं. व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से अच्छा लाभ और नए अनुबंध मिलेंगे.

करियर और शिक्षा

किसी बड़ी परियोजना का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है. बैंकिंग, इंजीनियरिंग और प्रशासन जैसे क्षेत्रों के छात्रों व युवाओं को कठिन परिश्रम के अच्छे परिणाम मिलेंगे.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लगातार काम करने से थकान या जोड़ों में दर्द हो सकता है. पौष्टिक भोजन लें, योग करें और कमर व घुटनों की परेशानी को बिल्कुल नजरअंदाज न करें.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक रूप से यह समय बेहद अनुकूल रहेगा. पुराने निवेश, संपत्ति या रुके हुए भुगतान से अचाहता लाभ प्राप्त होगा. सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य की नींव मजबूत बनाएगा.

प्रेम जीवन

प्रेम और जिम्मेदारी का बेहतरीन संतुलन बना रहेगा. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और चल रहे मतभेद शांतिपूर्ण बातचीत से सुलझ जाएंगे. अविवाहित जातकों के लिए सम्मानित परिवार से विवाह प्रस्ताव आ सकता है.

लकी अंक: 2,8

लकी रंग: नीला, गुलाबी

उपाय

शनिवार को शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को काले तिल, उड़द दाल, लोहे की वस्तु या काला कंबल अवश्य दान करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >