मीन राशिफल 03 अप्रैल 2026: क्या आज पार्टनर को प्रपोज करने से होगा विवाद या रिश्ते को मिलेगा नया नाम?

Aaj Ka Meen Rashifal 3 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है? क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा? क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Meen Rashifal 3 April 2026:  आज मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का आठवें भाव में होना थोड़ा कष्टकारी हो सकता है. आपकी राशि में मंगल, सूर्य और शनि की युति मानसिक तनाव और क्रोध बढ़ा सकती है. शुक्र की स्थिति धन लाभ कराएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज जोखिम भरे कामों से बचें. अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. नौकरी में काम का बोझ और ऑफिस की राजनीति परेशान कर सकती है. बुध और राहु की स्थिति से व्यापार में कुछ रहस्यमयी लाभ मिल सकते हैं. धैर्य रखें, जल्दबाजी में नौकरी छोड़ने का फैसला न लें.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज विशेष सावधानी बरतें. फोन पर बात करते समय झगड़ा हो सकता है. पार्टनर के साथ तनाव बढ़ने की संभावना है. आज प्रपोज करने से बचें. डिनर का प्लान भी टालना बेहतर रहेगा. शांति से पार्टनर की बात सुनें और विवाद को बढ़ने न दें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. दुर्घटना की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. सूर्य और शनि की युति के कारण बुखार या संक्रमण हो सकता है. अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दें. पर्याप्त पानी पिएं और प्रदूषण से खुद को बचाने की कोशिश करें.

सावधानी: वाहन बहुत सावधानी से चलाएं.

उपाय: शुक्रवार होने के कारण लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और छोटी कन्याओं को कुछ मीठा भेंट करें. इससे आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >