Meen Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, मीन राशि: आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत के बाद सफलता पाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य और शनि की युति बनी हुई है. दोपहर बाद चंद्रमा का छठे भाव में केतु के साथ गोचर आपके गुप्त शत्रुओं को परास्त करेगा और आपको पुरानी कर्जों या समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा.
करियर-बिजनेस: आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी, वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर सराहना या पुरस्कार दे सकते हैं. मंगल, बुध और राहु के प्रभाव से खर्च बढ़ेंगे, लेकिन विदेश से जुड़े कामों में लाभ संभव है. व्यापारियों को आज बड़ा निवेश या स्टॉक जमा करने से बचना चाहिए और बाजार की स्थिति देखकर ही निर्णय लें.
लव लाइफ: आज आपकी भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन शनि का प्रभाव रिश्तों में थोड़ी दूरी ला सकता है. पार्टनर को समय दें और अपनी फीलिंग्स खुलकर व्यक्त करें, इससे संबंध मजबूत होंगे. दांपत्य जीवन में पुरानी बातों को शांतिपूर्वक सुलझाएं, धैर्य से ही प्यार और संतुलन बना रहेगा.
स्वास्थ्य: आज आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर देना चाहिए, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है. शरीर में सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी, इसलिए विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते रहें.
सावधानी: वाहन सावधानी से चलाएं और खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखें.
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और केसर का तिलक लगाएं.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
