मीन राशिफल 26 मार्च 2026: आज आपके काम का बोझ थोड़ा कम होगा या फिर नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी?

Meen Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: आज का दिन मीन राशि के लिए कैसा रहेगा? क्या भाग्य साथ देगा और रुके काम पूरे होंगे? जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से.

Meen Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: आज का दिन आपके लिए सुख-शांति और पारिवारिक मेलजोल बढ़ाने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा और गुरु आपके चतुर्थ भाव में हैं. घर की साज-सज्जा पर आपका ध्यान रहेगा और माता-पिता के साथ संबंधों में मधुरता आने से मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा.

करियर-बिजनेस: आज बिजनेस में स्थिरता रहेगी और निवेश किए गए पुराने धन से आपको अच्छा रिटर्न मिलने की पूरी संभावना बन रही है. नौकरी में आज आपके काम का बोझ थोड़ा कम होगा जिससे आप खुद के लिए और अपनी योजनाओं के लिए समय निकाल पाएंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन सुकून भरा रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ घर पर ही कोई मूवी या डिनर प्लान कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा, जिससे आप दोनों के बीच की ट्यूनिंग पहले से और भी बेहतर हो जाएगी.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लग्न में सूर्य-शनि की युति आपको हड्डियों में हल्का दर्द या सुस्ती महसूस करा सकती है, ध्यान दें. सुबह जल्दी उठकर टहलने की आदत डालें और कैल्शियम युक्त आहार लें ताकि आपका शरीर ऊर्जावान और तंदुरुस्त बना रहे.

ये भी पढ़ें: आज इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें 26 मार्च का राशिफल

सावधानी: आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें और आज घर के बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई बड़ा खर्च न करें.
उपाय: श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें और हनुमान जी को लाल फूल या सिंदूर श्रद्धापूर्वक अर्पित करें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >