मीन राशि: चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में रहेंगे, जो धन और वाणी का भाव है. आपकी राशि में सूर्य-शुक्र-शनि की उपस्थिति व्यक्तित्व में गंभीरता और आकर्षण दोनों लाएगी. आज आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों को आकर्षित करेगा. संचित धन में वृद्धि के योग हैं.
करियर-बिजनेस: आर्थिक निवेश के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी है. पुराने किए गए निवेश से बेहतर रिटर्न मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं. व्यापार में नई आवक के स्रोत बनेंगे. नौकरी मे प्रमोशन के योग हैं.
लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. रिश्तों में ताजगी और प्रेम बढ़ेगा. पार्टनर के लिए कोई उपहार खरीदना आपके संबंधों को अधिक मजबूत और प्रगाढ़ बनाने में मदद करेगा. आज अपने दिल की बात पार्टनर से शेयर कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: आज खान-पान का विशेष आनंद लेंगे. अधिक मीठा खाने से बचें वरना दांतों या गले की समस्या हो सकती है. आंखों में हल्की जलन महसूस हो सकती है. स्क्रीन टाइम को थोड़ा कम करने का प्रयास करें. सुबह मे टहलना लाभकारी होगा.
सावधानी: धन के लेन-देन में स्पष्टता रखें और किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवाद से दूर रहें.
उपाय: आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है. मां कूष्माण्डा की पूजा करें.
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 3
