मीन राशिफल 02 अप्रैल 2026: क्या आज साझेदारी से लाभ होगा लाभ या झेलना पड़ेगा नुकसान ?

Meen Rashi Aaj Ka Rashifal: आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और व्यापार में लाभ के योग हैं. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निवेश करें.

Meen Rashi Aaj Ka Rashifal: आज मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि आपकी राशि में युति बना रहे हैं, जिससे जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. चंद्रमा का सप्तम भाव में होना दांपत्य सुख बढ़ाएगा. गुरु का चतुर्थ भाव में होना पारिवारिक सुख देगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का मूल्यांकन होगा.

करियर/बिजनेस

व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा. नए अनुबंध मिल सकते हैं. सूर्य-शनि की स्थिति आपको अनुशासित बनाएगी, जिससे काम समय पर पूरे होंगे. नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. निवेश के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

लव लाइफ

आज शुक्र का मेष में होना और बुध का प्रभाव आपके दांपत्य जीवन में मधुरता लाएगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. पार्टनर के साथ पुरानी बातें सुलझाने के लिए दिन अच्छा है. आपसी सहयोग से घर का माहौल सुखद रहेगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें. सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. गर्म पानी का सेवन करें. सूर्य के प्रभाव से ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है.

सावधानी

जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचें.

उपाय

चने की दाल का दान करें.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >