Meen Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी बरतने और खर्चों पर नियंत्रण रखने का है. आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की उपस्थिति आपको गंभीर और संवेदनशील बनाएगी.
करियर-बिजनेस: आज द्वादश भाव के चंद्रमा और राहु के कारण कार्यक्षेत्र में फिजूलखर्ची और काम में देरी हो सकती है. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा, लेकिन लेन-देन में बहुत अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है. लग्न के शनि आपको अनुशासित बनाएंगे, जिससे आप कठिन परिस्थितियों को भी धैर्य से संभाल लेंगे.
लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन मीन के शुक्र की कृपा से प्रेम बना रहेगा. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें पर्याप्त समय दें, अन्यथा उनके मन में कड़वाहट आ सकती है. आज रिश्तों पर विचार करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.
स्वास्थ्य: आज आंखों में कष्ट या पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है, इसलिए आराम को महत्व दें. मीन के सूर्य आपको थोड़ा आलसी बना सकते हैं, लेकिन सुबह की सैर आपको ऊर्जा प्रदान करेगी. नींद की कमी के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
सावधानी: आज कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें और बजट से बाहर जाकर कोई भी खर्च न करें.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
