Meen rashi Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों और लाभ से भरा रहने वाला है. आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति है. चंद्रमा लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके पुराने अटके हुए कार्यों को गति प्रदान करेंगे.
करियर-बिजनेस: लाभ भाव के चंद्रमा और लग्न के शनि के कारण व्यापार में अप्रत्याशित मुनाफा होने की प्रबल संभावना है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को सम्मान मिल सकता है. आपकी रुकी हुई फाइलें आज आगे बढ़ सकती हैं. नया पार्टनर बिजनेस में जुड़ सकता है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा. आप पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं. शुक्र के प्रभाव से आपका आकर्षण बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बहुत ही बेहतरीन बना रहेगा. घर में बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. लग्न के सूर्य और शनि के कारण सिर में भारीपन महसूस हो सकता है. खान-पान में अनुशासन बनाए रखें. बाहर के जंक फूड से पूरी तरह परहेज करना ही उचित होगा. नियमित मॉर्निंग वॉक से आप पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा लेंगे.
सावधानी: अपनी सफलताओं का प्रदर्शन न करें, ईर्ष्यालु लोग आपके काम में अड़चन डाल सकते हैं.
उपाय: “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. आज लाल फूल अर्पित करना स्वास्थ्य, यश, और भाग्य में वृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
