Meen Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: मीन राशि. आज भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आपके सोए हुए भाग्य को जगाएगा. लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी होंगी और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आज भाग्य का सहयोग, धर्म-कर्म और ज्ञान से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में स्थित शनि और शुक्र आपको कलात्मक कार्यों में सफलता दिलाएंगे. चतुर्थ भाव के गुरु आपके व्यापार को विस्तार देने में मदद करेंगे. आज नए अवसर और मार्गदर्शन मिल सकता है.
लव लाइफ: आज पार्टनर की नजर मे आपका आकर्षण और सौम्यता बढ़ सकता है. लव लाइफ में आज कोई सुखद मोड़ आ सकता है. पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संबंधों को एक नई गहराई और पवित्रता प्रदान करेगी.
स्वास्थ्य: आज थकान या ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है. जांघों या घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है. नियमित व्यायाम और खान-पान में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाना आपके लिए ठीक है.
सावधानी: भाग्य के भरोसे बैठकर कर्म करना न छोड़ें, मेहनत ही रंग लाएगी.
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और नैवेद्य मिष्ठान का दान करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
