मीन राशिफल 1 अप्रैल 2026: क्या आज निवेश दिलाएंगे लाभ या बरतनी होगी सावधानी ?

Meen Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है? क्या भाग्य साथ देगा और रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल.

Meen Aaj Ka Rashifal 1 April 2026, मीन राशि: आज मीन राशि वालों की राशि में सूर्य और शनि की युति है जिससे जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. चंद्रमा का सप्तम भाव में होना वैवाहिक सुख में वृद्धि करेगा. गुरु का मिथुन में होना घर में खुशहाली लाएगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन परिस्थितियों को संभाल लेंगे.

करियर बिजनेस: साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा लाभ होने के योग हैं. बुध का प्रभाव आपको नए क्लाइंट्स दिलाने में मदद करेगा. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे. सरकारी अटके हुए टेंडर आज आपको मिल सकते हैं. बिजनेस में निवेश लाभदायक रहेगा.

लव लाइफ: आज शुक्र का मेष में होना और बुध का कुंभ में होना प्रेम में रोमांच और परिपक्वता लाएगा. जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे. आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों को आज सफलता मिल सकती है.

स्वास्थ्य: पैरों में सूजन या दर्द की समस्या हो सकती है. सूर्य और शनि की युति के कारण आलस्य महसूस होगा. अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें. कैल्शियम और विटामिन डी युक्त भोजन लें. पर्याप्त पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है.

सावधानी: किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें.
उपाय: चने की दाल का दान करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरिया

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >