मीन मासिक राशिफल: संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी

Meen Masik Rashifal June 2026, मीन राशि: जून का महीना आपके लिए अत्यंत शुभ और प्रगतिशील रहने वाला है, क्योंकि देव गुरु बृहस्पति 2 जून को आपके पंचम भाव (संतान व ज्ञान भाव) में गोचर करने जा रहे हैं. गुरु की यह स्थिति छात्रों, प्रेमियों और संतान सुख की चाह रखने वालों के लिए अमृत समान है. चौथे भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की उपस्थिति भूमि, भवन और वाहन का सुख प्रदान करेगी. हालांकि, आपकी राशि में शनि की उपस्थिति साढ़ेसाती के कारण थोड़े खर्चे बढ़ा सकती है.

करियर-बिजनेस: यह महीना करियर में बड़ी सफलता और उन्नति लेकर आएगा. चौथे भाव के शुभ ग्रह कार्यक्षेत्र में आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे. व्यापारियों के लिए गुरु का गोचर नए आइडियाज और बड़ा धन लाभ लेकर आएगा. 16 जून के बाद सूर्य का गोचर पंचम भाव में होने से नौकरी में परिवर्तन या मनचाहा ट्रांसफर मिलने की संभावना बनेगी.

रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक सुख के मामले में सर्वश्रेष्ठ रहेगा. बुध और शुक्र के प्रभाव से घर का माहौल बहुत ही सौहार्दपूर्ण और आनंदमयी रहेगा. आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे परिवार का समाज में सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

लव लाइफ: इस महीना आपकी लव लाइफ में रोमांस और खुशियों की बौछार होगी. पंचम भाव में गुरु का आना आपके प्रेम को पवित्रता और स्थिरता देगा. यदि आप सिंगल हैं, तो आपके जीवन में किसी बेहद संस्कारी पार्टनर का प्रवेश हो सकता है. प्रेमियों के बीच आपसी तालमेल और गहरा होगा, जिससे रिश्ता मजबूत बनेगा.

स्वास्थ्य: इस महीना आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा. गुरु के शुभ प्रभाव से मानसिक शांति मिलेगी. हालांकि, शनि के कारण पैरों में हल्की तकलीफ या मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-खांसी हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से थोड़ा परहेज करें.

सावधानी: इस महीना अपनी आय और खर्चों में संतुलन बनाकर चलें, अत्यधिक भावुकता में आकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें.

उपाय: इस महीना गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.

शुभ कलर: सुनहरा पीला
शुभ अंक: 3

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >