May 2025 Grah Gochar: किस्मत चमकाने आ रहे हैं गुरु, बुध और शुक्र, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

May 2025 Grah Gochar: मई 2025 का महीना ज्योतिष के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने तीन प्रमुख ग्रह, गुरु, बुध और शुक्र, अपनी राशियों में परिवर्तन करने वाले हैं. जब इतने शक्तिशाली ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है.

May 2025 Grah Gochar: मई 2025 का महीना कुछ खास लेकर आ रहा है. खासकर उन लोगों के लिए जो नई शुरुआत की राह देख रहे हैं. इस बार आकाश में तीन बड़े ग्रह, गुरु (बृहस्पति), बुध और शुक्र अपनी चाल बदलने वाले हैं. जब ऐसे प्रभावशाली ग्रह एक साथ अपनी-अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर हर किसी की जिंदगी में किसी न किसी रूप में जरूर देखने को मिलता है.

इस बार गुरु मिथुन में प्रवेश करेंगे, जबकि बुध और शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे.इन तीनों का कॉम्बिनेशन कुछ राशियों के लिए करियर, पैसा, रिश्ते और आत्मविश्वास जैसे हर मोर्चे पर पॉजिटिव बदलाव लाएगा. आइए जानते हैं कौन-सी राशियां इस गोचर के दौरान सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाली हैं.

शुभ रत्नों से चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का सही रत्न

वृषभ राशि (Taurus): नए साझेदारी से लाभ और करियर ग्रोथ के योग

  • इस महीने ग्रहों की चाल वृष राशि वालों की झोली खुशियों से भर सकती है.
  • जो लोग किसी बिजनेस पार्टनर के साथ नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय परफेक्ट है.
  • नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की पूरी संभावना है.
  • जो काम पिछले कुछ समय से अटके पड़े थे, अब तेजी से पूरे होते दिखेंगे.
  • परिवार में शांति और सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा.
  • आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी.

मिथुन राशि (Gemini): करियर में उन्नति और नई शुरुआत के संकेत

  • मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना नई ऊर्जा और जोश से भरा होगा.
  • गुरु का गोचर आपकी राशि में हो रहा है, जिससे सोच और नजरिया पॉजिटिव बनेगा.
  • जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे ऑफर मिल सकते हैं.
  • ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है.
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहेगा.
  • इनकम के नए स्रोत खुल सकते हैं और मेहनत के अनुसार सफलता भी मिलेगी.

मकर राशि (Capricorn): आत्मविश्वास बढ़ेगा, सफलता का नया रास्ता खुलेगा

  • कामकाज में सफलता मिलेगी और करियर में नई दिशा देखने को मिलेगी.
  • प्रमोशन, नया प्रोजेक्ट या किसी खास मौके की शुरुआत हो सकती है.
  • आर्थिक रूप से हालात सुधरेंगे, आमदनी में बढ़ोतरी होगी और खर्चों पर कंट्रोल बना रहेगा.
  • बिजनेस करने वालों को अचानक से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है.
  • पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा.
  • इस समय जो ख्वाहिशें आपने मन में दबा रखी थीं, अब उन्हें पूरा करने का मौका मिल सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >