Monthly Vrishchik Rashifal October 2022: अक्टूबर माह का वृश्चिक राशिफल, दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी

Monthly Vrishchik Rashifal October 2022: साल का दसवां महीना आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा, आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. आपकी कुंडली में कौन से योग बनेंगे. यहां देखें वृश्चिक राशि का अक्टूबर महीने का राशिफल

वृश्चिक राशि- इस महीने घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.रिश्तेदारों से मिलना होगा.मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.व्यापार में नयी योजना के साथ कार्य करेंगे.अपनी सेहत का ध्यान रखें.मेहनत की तुलना में नतीजे कम मिल सकते हैं.

Monthly Vrishchik Rashifal October 2022:  व्यावसायिक उद्यम में आगे बढ़ने का विचार करेंगे

आप नौकरी और व्यवसाय में ज्यादा काम करेंगे और आपको उसका परिणाम भी मिलेगा.हालांकि,इसके बाद काम की अधिकता के कारण पका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.किसी नए व्यावसायिक उद्यम में आगे बढ़ने का विचार करेंगे अंतिम चरण में वाणी के प्रभाव से आप कई कार्यों में प्रगति करेंगे. खास कर मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स, वस्तुओं, कपड़ों, प्रिंटिंग प्रेस, बैंकिंग, वित्त आदि के लिए समय अच्छा है.आपके परिचितों, विशेषकर विपरीत लिंगीय पात्रों की संख्या में इजाफा करेगा.

Monthly Vrishchik Rashifal October 2022:   दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी.

आप प्रेम संबंधों में काफी ओत-प्रोत रहेंगे और खासकर आपमें रिश्तों को अगले स्तर तक ले जाने की इच्छा अधिक होगी.संबंधों में अपेक्षा से कम आनंद मिलेगा. दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी.

Monthly Vrishchik Rashifal October 2022:  मध्य में ताजगी का अभाव होगा

इस माह काम के बोझ के कारण आपका मन व्याकुल रहने के साथ ही साथ थकावट भी महसूस होगी.ऐसे में काम के साथ ही पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है.शुरुआत में स्वास्थ्य बेहतर रहेगा,लेकिन मध्य में ताजगी का अभाव होगा.विचारों की गड़बड़ी में अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं.यदि नाक या गले से संबंधित कोई शिकायत हो तो इलाज का कम असर होगा.इस माह जरूरी नहीं कि इंसान ठोकरें खाने के बाद ही संभलें.सजग रहें तो ठोकर खाने से बचे रहेंगे.

लकी कलर:-श्वेत

लकी नंबर:- 9

Monthly Vrishchik Rashifal October 2022: उपाय

इस माह हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >