May 2023 Tula Rashifal: जानिए तुला राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मई का महीना, देखें मासिक राशिफल

May 2023 Tula Rashifal: मई 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मई 2023 का मासिक राशिफल

तुला राशि वालों के अंदर मजाक करने की आदत होती है और वो इसका उपयोग बहुत अच्छी तरह से करते हैं.नोडल ग्रह राहु पहले और केतु सांतवें घर में हैं, जिसके कारण इस राशि के जातकों को असुरक्षित महसूस हो सकता है.

कार्यक्षेत्र

तुला राशि के जातकों को अपने करियर में कुछ परेशानियाों का सामना करना पड़ सकता है,और आपके कार्यों में विलंब भी हो सकता है. नोडल ग्रह राहु और केतु की दशा आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगी और इसी के प्रभाव से आपको करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

आर्थिक

दूसरे घर के स्वामी के रुप में मंगल दसवें घर में कमजोर स्थिति में है और इसी के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को धन के मामले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और उनके खर्चे बढ़ सकते हैं.

स्वास्थ्य

सेहत के मामले में तुला राशि वाले जातकों के लिए इस महीना उतार-चढ़ाव बना रहेगा, तुला राशि वालों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा.आपको सिरदर्द और पाचन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

प्रेम व वैवाहिक

सातवें घर में राहु और पहले घर में केतु के होने के कारण तुला राशि वालों को इस महीने प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है.

पारिवारिक

पहले घर में केतु और सांतवें घर में राहु के होने के कारण तुला राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं.

उपाय

  • प्रतिदिन 41 बार ऊँ केतवे नमः का जाप करें

  • प्रतिदिन 41 बार ऊँ राहावे नमः का जाप करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >