Monthly Tula Rashifal May 2022: मई माह का तुला राशिफल, इस महीने आर्थिक लाभ मिलेगा

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का पांचवां महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का पांचवां महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. साल का पांचवां महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है. सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे तथा उनकी ओर से आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी किया जाएगा. यदि कई दिनों से कही बाहर घूमने नही गए है तो इस माह अपने परिवार के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है.

व्यापार व नौकरी

यदि आप व्यापारी है तो इस माह आप अपना पैसा कुछ क्षेत्रों में निवेश करेंगे. इसमें आपको अपने परिवार वालो की भी सलाह मिलेगी जो बहुत काम आएगी. हालाँकि इसका तत्काल लाभ तो नही मिलेगा लेकिन भविष्य को देखते हुए यह लाभदायक रहने वाला है. इसलिये निवेश कर दे और परिणाम देखे.नौकरी करने वालो के लिए यह माह सामान्य रहेगा. काम का बोझ तो कम होगा लेकिन आप किसी और क्षेत्र में नौकरी ढूंढने का प्रयास करेंगे. कुछ बातो को लेकर मन आशंकित तो रहेगा लेकिन किसी अपने के द्वारा उस शंका का समाधान भी कर दिया जाएगा.

शिक्षा व करियर

यदि आप कॉलेज के प्रथम वर्ष में है तो इस माह आपको किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर प्राप्त होगा और आप इसके लिए उत्साहित भी दिखाई देंगे. माह के मध्य में दोस्तों का साथ मिलेगा. किसी मित्र के साथ अनबन तो होगी लेकिन वह जल्दी सुलझ भी जाएगी.स्कूल के विद्यार्थी माह के दूसरे सप्ताह में अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे.

प्रेम जीवन

सबसे पहले उनकी बात जिनको शादी को एक वर्ष का कम समय हुआ है. इस माह आपको अपने पार्टनर से घर में नन्हा मेहमान आने की खुशी मिल सकती है. यदि आपके विवाह की बात चल रही है तो इस माह उसमे अड़चने तो आएगी लेकिन समझदारी से काम लिया गया तो यही अड़चन शुभ लाभ में बदल जाएगी.सिंगल लोगो को निराशा तो हाथ लगेगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित घटित होगा. किसी से बातचीत शुरू होगी लेकिन कुछ बातो के कारण वह ज्यादा दिनों तक नही चल पाएगी.

स्वास्थ्य जीवन

मधुमेह की बीमारी है तो माह के तीसरे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे. शुगर का लेवल बढ़ सकता है. सांस के रोगी भी अपना ध्यान रखे क्योंकि आपके ऊपर मंगल भारी है. पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और डॉक्टर के संपर्क में रहे.

लकी कलर:-श्वेत

लकी नंबर:-9

उपाय

नित्य हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए तथा हनुमान जी दर्शन करे लाभ होगा.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >