February 2023 Singh Rashifal: जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल

February 2023 Singh Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

February 2023 Singh Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के दूसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

सिंह राशि चक्र की पांचवीं राशि है और इसका स्वामित्व सूर्य देव को प्राप्त है. इस राशि जन्मे जातक निर्णय लेने में काफ़ी तेज होते हैं. साथ ही अपने काम को लेकर दृढ़ और प्रतिबद्ध होते हैं. हालांकि इनमें थोड़ा-बहुत अहंकार भी होता है, मगर ये लोग अपने सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना पसंद करते हैं.

कार्यक्षेत्र

करियर के लिहाज से देखा जाए तो आपके लिए यह महीना औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा क्योंकि सातवें भाव में शनि स्थित है. साथ ही आठवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति के कारण, आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इन दोनों ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति नौकरी में मिलने वाले लाभ को कम सकती है.

आर्थिक

आर्थिक रूप से देखा जाए तो सातवें भाव में शनि और आठवें भाव में गुरु की स्थिति के कारण, आपकी आय का प्रवाह बाधित हो सकता है. साथ ही आपके खर्च बढ़ सकते हैं. ऐसे में धन की बचत कर पाना आपके लिए मुश्किल होगा. आपकी राशि के स्वामी सूर्य सातवें भाव में शनि के साथ स्थित होंगे, जिसके कारण आशंका है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे.

स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज से देखा जाए तो 15 फरवरी तक सातवें भाव में शनि की उपस्थिति के कारण, आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि अपच, पैरों में दर्द, नींद न आना, आँखों में संक्रमण आदि का सामना करना पड़ सकता है. आपको सलाह दी जाती है कि प्रतिदिन योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें. 15 फरवरी के बाद तीसरे भाव में केतु की स्थिति, आपकी सेहत में सुधार लेकर आएगी और आप ख़ुद को स्वस्थ महसूस करेंगे.

प्रेम व वैवाहिक

यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो महीने के शुरुआती दिनों में प्रिय के साथ वाद-विवाद या बहस होने की आशंका है क्योंकि सातवें भाव में शनि और आठवें भाव में बृहस्पति स्थित है. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि वाणी पर नियंत्रण रखें और तालमेल बढ़ाने का प्रयास करें. इससे आपके रिश्ते में सुधार होने की संभावना है.

पारिवारिक

पारिवारिक जीवन के लिहाज से महीने का पहला भाग उतार-चढ़ाव से भरा रहने की आशंका है क्योंकि सातवें भाव में शनि और आठवें भाव में बृहस्पति की स्थिति आपके परिवार में कुछ विवाद पैदा कर सकती है. साथ ही आपकी राशि के स्वामी सूर्य सातवें भाव में शनि के साथ स्थित होंगे, जिसके कारण आपके परिवार का माहौल ख़राब हो सकता है.

उपाय

प्रतिदिन सुबह सूर्य देव की पूजा करें.

प्रतिदिन 108 बार “ॐ भास्कराय नमः” का जाप करें.

रविवार के दिन सूर्य देव के लिए हवन/यज्ञ करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >