November 2023 Mithun Rashifal: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नवंबर का महीना,  देखें मासिक राशिफल

November 2023 Mithun Rashifal: नवंबर 2023 का प्रारंभ हो गया है. साल के ग्यारहवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए पढ़ें नवंबर 2023 का मासिक राशिफल

November 2023 Mithun Rashifal:  नवंबर 2023 का प्रारंभ हो गया है. साल के ग्यारहवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए नवंबर 2023  का मासिक राशिफल

मिथुन मासिक राशिफल- इस महीने कार्य के दौरान कई बार आपके लिए विपरीत स्थितियां बनेंगी.आत्मविश्वास बनाये रखें. व्यापार में हानि हो सकती है.सर्तक रह कर हर फैसला लें.आपके विचारों के प्रति असहमति प्रकट हो सकती है.अपने फैसले किसी पर थोपने से बचें.मित्र से भेंट प्राप्त होगा.व्यावसायिक मामलों की बात करें तो आपको लाभ होने की संभावना है.साझेदारी के कामकाज में कुछ बदलाव हो सकते हैं.नए समझौते करने में कोई बाधा है, तो अब वह दूर हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों पर कामका भार रहेगा.आप नई नौकरी पर भी विचार करेंगे. आपका प्रेम संबंध मध्यम गति से चलेगा.आपसी रिश्ते में कहीं न कहीं कुछ कमी भी महसूस हो सकती है.शुरुआती चरणों में, विशेष रूप से जो लोग संबंधों में नहीं हैं, उनकी किसी के साथ निकटता बढ़ सकती है.आप परिवार या दोस्तों के संपर्क में अधिक रहेंगे.आपके बीच काफी निकटता होगी और प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने या दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए आप सक्रिय होंगे.आपको थोड़ी मानसिक परेशानी रहेगी.अत्यधिक काम के बोझ के कारण थकान और सुस्ती भी होगी. महीने के अंतिम दिनों में अनिद्रा और बेचैनी ज्यादा रहने की संभावना है.जिन लोगों को पहले से ही शारीरिक कमजोरी और हड्डी की शिकायत है,उन्हें अब सतर्क रहने की जरूरत है.अपनों पर जाने-अनजाने बिना सोचे-समझे आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं,जिसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है.

उपाय: इस महीने विष्णुसहस्रनाम तथा श्रीसूक्त का एक-एक पाठ नियमित करें तथा श्री लक्ष्मीजी को गुलाब या कमल पुष्प चढ़ाएं.

लकी नंबर :- 7  

लकी कलर :- मैरून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >