June 2023 Mesh Rashifal: जून 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए ये महीना मध्यम रहेगा क्योंकि बृहस्पति की मेष राशि में स्थिति और राहु-केतु का सातवें भाव में बैठे होना आपकी प्रगति के मार्ग में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है. ग्यारहवें भाव में शनि की स्थिति सभी क्षेत्रों में विकास के लिए उत्तम साबित होगी. लेकिन इस अवधि में शनि जो भी परिणाम आपको प्रदान करेगा वे बहुत धीमे लेकिन स्थिर होंगे.
आर्थिक
मेष राशि वालों के आर्थिक जीवन की बात करें तो, इस राशि के लोग जून माह में जितना भी धन कमाएंगे वो न तो ज्यादा होगा और न ही कम. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि शुक्र, चंद्रमा शासित शत्रु राशि में दूसरे भाव के स्वामी के रूप में स्थित है.
स्वास्थ्य
मेष राशि वालों के लग्नेश या राशि स्वामी मंगल 10 जून तक आपके तीसरे भाव में है और इसके फलस्वरूप यह आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में मदद करेंगे. 10 जून से पहले का समय शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य के लिए आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है. इस दौरान आपकी शारीरिक ऊर्जा काफ़ी अच्छी रहने वाली है.
प्रेम व वैवाहिक
अगर प्रेम जीवन की बात करें तो, राहु आपके पहले भाव में बृहस्पति के साथ बैठे हैं और केतु आपके सातवें भाव में स्थित होंगे. इसके परिणामस्वरूप अहंकार की वजह से समस्याएं और मतभेद होने की आशंका है. ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि रिश्ते में मधुरत बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना होगा जिससे आप अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जा सकें.
पारिवारिक
बृहस्पति की दृष्टि आपके नौवें भाव पर होगी जिसके परिणामस्वरूप आपको घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. बृहस्पति की दृष्टि आपके लिए फलदायी साबित होगी, चूंकि इस दौरान आपको कार्यस्थल से बोनस आदि के माध्यम से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं.
जून 2023 में मेष राशि वाले करें ये उपाय
-
मंगलवार के दिन राहु/केतु के लिए हवन करें.
-
शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ-हवन संपन्न करें.
-
शनिवार के दिन “ॐ मंदाय नमः” का 17 बार जाप करें.
