November 2023 Makar Rashifal: जानिए मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नवंबर का महीना, देखें मासिक राशिफल

November 2023 Makar Rashifal: नवंबर 2023 का प्रारंभ हो गया है. साल के ग्यारहवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए नवंबर 2023 का मासिक राशिफल

November 2023 MakarRashifal: आपकी राशि के अनुसार नवंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं आपकी मेष से लेकर मीन राशि का  नवंबर  2023 का मासिक राशिफल.

मकर मासिक राशिफल – इस माह मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें.मन में चिंता हावी रहेगी.व्यवसाय में सावधानी बरतें.जोखिम भरे कामों से दूर रहें.आंखें बंद कर किसी पर भरोसा न करें. अच्छे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रयास करें.पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा. जीवनसाथी से धन लाभ प्राप्त होगा.माता के स्वास्थ्य की अनदेखी न करें.मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में, आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है और शायद आपको धोखाधड़ी का भी सामना करना पड़े.हालांकि माह के मध्य के बाद बाज़ार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी जो प्रगति में लाभदायक होगी.आंख मूंदकर निवेश न करें.आप एक से ज्यादा लोगों के साथ संबंधों में आगे बढ़ेंगे.इस समय आप शाश्वत प्रेम की बजाय शारीरिक आकर्षण के लिए विपरीत लिंगीय पात्रों की ओर बढ़ेंगे.ऐसे में अगर पहले से कोई रिश्ता है तो उसमें प्रतिबद्ध रहें. हालांकि,बाद में स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और आप सच्चे प्रेम संबंधों में आगे बढ़ेंगे.आपको स्वास्थ्य पर कुछ ध्यान रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि इन दोनों चरणों में आपमें सुस्ती और अनिद्रा रहेगी. इसके बाद कमर में दर्द हो सकता है.आकस्मिक चोट से बचें.तेज ड्राइविंग से बचने की भी सलाह है.जिन लोगों को आंखों के दर्द की परेशानी है,उन्हें भी सावधान रहने की जरूरत है.महीने के मध्य में आपमें ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा.

उपाय: इस माह देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा(पताका, परचम, झंडा) किसी भी दिन जाकर चढ़ाएं.

लकी नम्बर :-9

लकी कलर:-श्वेत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >