July 2023 Kanya Rashifal: जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना, देखें मासिक राशिफल

July 2023 Kanya Rashifal:  जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए जुलाई 2023  का मासिक राशिफल

July 2023 Kanya Rashifal:  जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जुलाई 2023  का मासिक राशिफल

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने के दौरान राहु दूसरे व केतु आठवें भाव में मौजूद है, जिसके चलते रिश्तों के लिहाज से यह माह आपके लिए औसत फल देने वाला प्रतीत हो रहा है.

कार्यक्षेत्र

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में औसत परिणाम प्राप्त होगा, क्योंकि इस माह बृहस्पति आठवें भाव में हैं. शुक्र बारहवें भाव में बैठे हैं जिसके चलते करियर के लिहाज से जातक को अधिक लाभ प्राप्त होने की संभावना कम है.

आर्थिक

इस महीने आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि बृहस्पति आठवें भाव में स्थित होंगे. चंद्र राशि के आठवें भाव में बैठे गुरु ग्रह के कारण आप जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं होंगे. इस दौरान आपके खर्चों में अचानक वृद्धि देखने को मिल सकती है और ऐसे में, अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य

मासिक राशिफल जुलाई 2023 के अनुसार, इस माह बृहस्पति राहु के साथ आठवें भाव में मौजूद है, जिसके चलते खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है. दूसरे भाव का स्वामी शुक्र बारहवें भाव में मौजूद है, जिसके चलते अनचाही जरूरतों को पूरा करने के लिए जातक को भारी खर्च से गुजरना पड़ सकता है. वहीं बारहवें भाव में शुक्र की मौजूदगी से जातक को धन हानि भी हो सकती है. यहीं नहीं जातक को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है, जो परेशानी का सबसे बड़ा कारण बन सकती है.

प्रेम व वैवाहिक जीवन

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, प्रेम बंधन में बंधे जातकों के लिए यह महीना आशाजनक प्रतीत नहीं हो रहा है, क्योंकि इस माह बृहस्पति ग्रह केतु के साथ आठवें भाव में है और राहु दूसरे भाव में मौजूद है.

पारिवारिक

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह के दौरान जातकों का पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है. परिवार में कई तरह की उलझनें हो सकती हैं. वहीं चौथे भाव के स्वामी के रूप में बृहस्पति के आठवें भाव में मौजूदगी के कारण परिवार के सदस्यों के बीच अहंकार और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

उपाय

  • प्रतिदिन 41 बार “ॐ राहे नमः” मंत्र का जाप करें.

  • रोजाना 41 बार “ॐ केतवे नमः” मंत्र का जाप करें.

  • हर रोज मां दुर्गा की पूजा आराधना करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >