Mars Transit: 23 दिनों तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे मंगल, किन 6 राशि के जातकों को धन और सेहत के मोर्चे पर रहना होगा सावधान?

Mars Transit in Pushya: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, मंगल 24 सितंबर 2026 को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है. इस नक्षत्र पर शनि ग्रह का अधिकार रहता है. ऐसे में शनि के नक्षत्र में मंगल ग्रह का प्रवेश करना कुछ राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है. मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ज्योतिषाचार्य पं. मणिभूषण झा बता रहे हैं.

मेष राशि

जमीन से जुड़े कार्यों में देरी होगी. कारोबार से जुड़े आर्थिक कार्य अटकेंगे. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन से जुड़े कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को ट्रांसफर की चिंता सता सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें. कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव रह सकता है.

कर्क राशि

मानसिक स्थिति में नकारात्मक बदलाव हो सकता है. विवाहित जातकों को इस दौरान जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा. जमीन से जुड़े कामों में भाइयों का सहयोग न मिलने से मन निराश रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों को इस दौरान कस्टमर से अच्छा तालमेल बनाकर चलना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है.

तुला राशि

परिवार में अशांति का माहौल रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल की कमी रह सकती है. कार्यक्षेत्र में मन में अनावश्यक डर रहेगा. धन के नुकसान का संकेत है. वाहन चलाते वक्त बहुत सतर्क रहना होगा.

वृश्चिक राशि

कर्ज की स्थिति आ सकती है. ऐसे में इस दौरान पैसा उधार लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. किसी अनुभवी साथी का आर्थिक सुझाव काम आएगा. व्यापार में कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

मकर राशि

जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में रुकावटें आएंगी. लोहा या बिजली के सामान का व्यापार करने वाले जातकों को घाटा हो सकता है. शादीशुदा लोगों को पत्नी के साथ मधुर संबंध बनाकर चलना होगा, अन्यथा परिस्थिति विपरीत हो सकती है. सेहत को लेकर खास सतर्कता बरतें. वाहन चलाते वक्त सावधान रहें.

कुंभ राशि

साहस और ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं. लव लाइफ में पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है. भाई-बहन से रिश्ते में मनमुटाव हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान स्वभाव अच्छा रखना होगा.

पुष्य नक्षत्र में कब तक रहेगा मंगल ग्रह

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश होगा. मंगल ग्रह इस नक्षत्र में 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. यानी, पुष्य नक्षत्र में मंगल 23 दिनों तक रहेगा.

पुष्य नक्षत्र का शनि ग्रह से क्या है कनेक्शन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि, पुष्य नक्षत्र का स्वामी है. सभी 27 नक्षत्र में पुष्य का 8वां स्थान है.

मंगल ग्रह के अनुकूल प्रभाव के लिए 5 आसान उपाय

  • ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय के अनुसार, इस दौरान प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना अच्छा रहेगा.
  • हनुमान जी के मंदिर में उन्हें बूंदी का भोग लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होगी.
  • संभव हो, तो रोज हनुमान मंदिर जाएं और वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • मंगलवार का व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करने से विशेष लाभ होगा.
  • मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में उन्हें चोला चढ़ाएं.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां ज्योतिषीय गणनाओं और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. प्रभात खबर इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दीपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें लंबे समय का अनुभव है. वह धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर लेखन करते हैं.

दीपेश कुमार ठाकुर इससे पहले Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने धर्म, अध्यात्म और ज्योतिष के अलावा विभिन्न समसामयिक और उपयोगी विषयों पर भी लेखन किया है.

धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. पौराणिक कथाओं, धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय अवधारणाओं, व्रत-त्योहार, पंचांग और राशिफल से जुड़े विषयों पर उनका विशेष लेखन अनुभव है.

उन्होंने संस्कृत साहित्य में स्नातक करने के बाद जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >