Mars Gochar 2026: कर्क में नीच होकर मंगल करेंगे गोचर, मेष से मीन तक जानें किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

Mars Gochar 2026: आज शुक्रवार 18 सितंबर 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. आज मंगल का कर्क राशि में गोचर शाम लगभग 4:34 से 4:44 बजे के बीच होगा. ज्योतिष में कर्क मंगल की नीच राशि मानी जाती है. इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है. जानें ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन से मेष से मीन तक इसका प्रभाव.

मेष राशि

मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों को करियर और वर्कप्लेस पर सावधान रहने की सलाह देता है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. वर्कप्लेस में सहकर्मियों से बहस के आसार हैं, साथ ही आज खर्च भी बढ़ सकते हैं. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर अचानक खर्च ला सकता है, बजट बनाकर चलें. आपको नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसका फायदा भविष्य में होगा. भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें.

मिथुन राशि

मंगल का कर्क राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातक फाइनैशियली परेशान हो सकते हैं . आज आपकी आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ने की संभावना है. वर्कप्लेस पर आपको में मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है.

कर्क राशि

मंगल का गोचर कर्क राशि के जातकों को भावनात्मक प्रतिक्रिया से बचने की सलाह दे रहा है.आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें. स्वास्थ्य के लिहाज से तनाव और अनियमित दिनचर्या पर ध्यान दें. घर-परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य रखें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर मानसिक दबाव बढ़ा सकता है. अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें. नींद और आराम की कमी से थकान महसूस हो सकती है.

कन्या राशि

मंगल के गोचर से आज आपकी सोशल और प्रोफोशनल एक्टिवनेस बढ़ेगी.आज नए लोगों से मुलाकात होगी और काम से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ की उम्मीद में जोखिम लेने से बचें. प्रेम संबंधों में भी बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Rashifal 19 September 2026: वृषभ के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते, कुंभ वाले रखें वाणी पर कंट्रोल, जानें कल का राशिफल


तुला राशि

तुला राशि वालों के करियर के लिए मंगल का गोचर महत्वपूर्ण रह सकता है. आज जातकों की वर्कप्लेस पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. परिवार के किसी मामले को लेकर तनाव महसूस हो तो काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें. प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर भाग्य और उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को मेहनत का लाभ मिल सकता है. यात्रा के दौरान जल्दबाजी से बचें. नौकरी में बदलाव का विचार है तो सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कदम उठाएं. पिता के साथ संबंधों में मधुरता रखें.

धनु राशि

मंगल का गोचक धनु राशि के जातकों को फिलहाल निवेश ना करने की सलाह देता है. किसी पुराने आर्थिक मामले को लेकर तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य में छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें. जीवनसाथी के साथ किसी आर्थिक विषय पर पारदर्शिता बनाए रखना बेहतर होगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर रिश्तों और प्रोफेशनल संबंध के लिए टर्निंग प्वाइंट ला सकता है. आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. कारोबार में पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं. गुस्से में कोई वादा न करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस गोचर के दौरान नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं. विरोधियों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय अपनी रणनीति पर ध्यान दें. व्यापारियों को कर्मचारियों से जुड़े मामलों में संयम रखना चाहिए.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर से विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत बढ़ानी होगी. निवेश या सट्टे जैसे जोखिमपूर्ण मामलों में जल्दबाजी न करें. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा और रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >