Compatibility Between Aries and Taurus: जानें मेष और वृषभ राशि वालों के बीच कैसा रहता है प्रेम संबंध

Compatibility Between Aries and Taurus: एरिज यानी मेष राशि का लॉर्ड मंगल है और टॉरस यानी वृषभ का लॉर्ड शुक्र है, दोनों ही ग्रह अपने रिश्ते को लेकर उत्साही होते हैं. मेष और वृषभ राशि की जोड़ी बनने की संभावना रहती है.

Compatibility Between Aries and Taurus:  मेष और वृषभ दोनों राशियाँ प्रेम संबंधो के लिए बिलकुल उपर्युक्त है. मेष और वृषभ के मध्य सम्बन्ध संतुलित प्रेम सम्बन्ध होगा.मेष का स्वामी मंगल ग्रह है जो कि उत्साह और अभिलाषा का गृह है. दूसरी तरफ वृषभ का स्वामी शुक्र गृह है जो कि पूर्णतया प्यार और रोमांस का गृह है.अतः मेष और वृषभ के बीच लव कम्पेटिबिलिटी बेहद खूबसूरत होगी.

मेष पुरुष और वृषभ महिला में अनुकूलता

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, एक मेष पुरुष और वृषभ महिला के बीच मिलान सही नहीं है. प्यार भरे कुछ दिनों के बाद उनके बीच दोष निकलना और लड़ाई शुरू हो जाती है. कारण- पुरुष जीवन को बहुत गंभीरता से नहीं लेता है और महिला उसके आवेगी व्यवहार के लिए बहुत प्रयोगात्मक है. उसके आरामदायक रवैये से वह चिढ़ जाती है. महिला, पुरुष के साथ कुछ समय अकेले बिताना चाहेगी लेकिन इससे पुरुष अपने आप को फंसा हुआ महसूस करेगा और वह स्त्री अपने आप को उपेक्षित महसूस करेगी.

मेष महिला और वृषभ पुरुष की अनुकूलता

वृषभ पुरुष घरेलू होते हैं, जबकि मेष महिला नई गतिविधियों में लिप्त रहना पसंद करती है. ये पुरुष बहुत कंजूस होते हैं और ये महिला बहुत खर्चीली होती हैं. महिला दृढ़ संकल्पी और निडर होती हैं जबकि पुरुष व्यावहारिक और विनम्र होते हैं. एक मेष महिला का स्वच्छंद उत्साह वृषभ पुरुष की गंभीरता से सीमित हो जाता है. प्रतिकूलता के कारण मेष महिला और वृषभ पुरुष के बीच प्रेम बनाए रखना कठिन है. जब वृषभ पुरुष, मेष महिला की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करे और महिला खर्च कम करे तभी इस रिश्ते के सफल होने की संभावना है.

मेष और वृषभ राशि की जोड़ी के फायदे

  • एरिज यानी मेष राशि का लॉर्ड मंगल है और टॉरस यानी वृषभ का लॉर्ड शुक्र है, दोनों ही ग्रह अपने रिश्ते को लेकर उत्साही होते हैं. मेष और वृषभ राशि की जोड़ी बनने की संभावना रहती है.

  • मेष फायर साइन है और वृषभ अर्थ. दोनों के बीच कंपेटिबिलिटी अच्छी रह सकती है. मेष मेल एनर्जी और वृषभ फिमेल एनर्जी से भरपूर है.

  • मेष एग्रेसिव है और वृषभ शांत है, इसलिए दोनों के बीच अनुकूलता बनी रहती है, क्योंकि मेष के गुस्से का वृषभ इतना रिएक्ट नहीं करते हैं.

  • मेष एक इंटेसिव लवर है और वृषभ में थोड़े सेन्सुअल हैं, इसलिए दोनों के बीच दोस्ती चलती रहती है. मेष और वृषभ की जोड़ी को बेहतर बनने के लिए यहां काम की जरूरत होगी.

मेष और वृषभ राशि की जोड़ी का विवाह

  • शादी के बंधन में बंधने के बाद मेष रिश्ते का नेतृत्व कर सकते हैं और वृषभ को भी उन नियमों में चलना पसंद आता है. मेष और वृषभ की जोड़ी की संभावना यहां बनती है.

  • वृषभ संयमित रहते हैं और जितना पूछो उतना ही जवाब देते हैं, यह बात मेष को बहुत अच्छी लगती है. कह सकते हैं कि इस मोर्चे पर मेष और वृषभ राशि की जोड़ी कुछ अच्छा कर सकती है.

  • कभी कभी वृषभ अकड़ में रहते हैं, मेष राशि के लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हो पाता है.
    मेष अपनी मैरिड लाइफ को सक्सेसफुल बनाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं और वृषभ राशि के लोगों भी यह बात पसंद आती है.

मेष – वृषभ राशि की जोड़ी के नुकसान

  •  मेष में लीडरशिप क्वालिटी है और वृषभ को यह पसंद नहीं कि कोई उसे कंट्रोल करें.
     

  • मेष को चीजों को सही करने के लिए थोड़े फ्लेक्सिबल हो सकते हैं, लेकिन वृषभ बहुत ही जिद्दी होते हैं.

  •  मेष को हर काम में जल्दबाजी पसंद है, लेकिन वृषभ इसके लिए तैयार नहीं होते हैं. इसलिए दोनों के बीच टकराव बड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >