सेनापति मंगल करेंगे गोचर, जानें किन राशियों को होगा फायदा

Mangal Vakri 2025: मंगल ग्रह 21 जनवरी को मिथुन राशि में वक्री गोचर करेगा. यह गोचर बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में हो रहा है. इस गोचर के प्रभाव से इन राशियों के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं.

Mangal Gochar 2025: भूमि भवन के स्वामी मंगल जल्द गोचर करने जा रहे है जिसे कई राशि को लाभ होगा वही कई राशि को नुकसान होगा. मंगल के गोचर वायुमंडल को प्राभावित करेंगें .मंगल वर्तमान में कर्क राशि में वक्री अवस्था में है और वक्री अवस्था में ही मिथुन राशि में गोचर करेंगे.मंगल उर्जा के कारक ग्रह है इनके प्रभाव से व्यक्ति के बुद्धि तेज होता है व्यक्ति पुलिस तथा सेनापति बनते है.

ज्योतिषशास्त्र में मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है मंगल मकर राशि में उच्च के माने जाते है कर्क राशि में नीच के माने जाते है.मंगल दुसरे श्रेणी का पाप ग्रह है किसी व्यक्ति को मंगल दोष से पीड़ित होने पर जीवन में कई तरह से कष्ट मिलता है.मंगल शुभ होने पर व्यक्ति को निडर, साहसी ,उत्साही तथा उर्जावान बनाता है .मंगल को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें, सुन्दरकांड का पाठ करें.

Vastu Tips: कौन सा पालतू जानवर आपके घर ला सकता है गुडलक, खुशहाली और समृद्धि

मंगल वक्री का प्रभाव

मंगल जब वक्री होते है उस स्थति में ज्यादा नकारात्मक फल देते है .बुध की राशि मिथुन में मंगल का वक्री चाल में गोचर करना अनुकूल नहीं माना जाता है किसी भी ग्रह का वक्री होना इसका मतलब यह है उल्टी दिशा में चलना ग्रह जब वक्री होते है मंगल वक्री का प्रभाव बहुत धीमी गति से मिलता है .कार्य क्षेत्र धीमी गति से चलेगा ,बिजली के क्षेत्र में परेशानी होगा ,गैस तथा पेट्रोलियम के भाव में उतार चढ़ाव होगा .

कब करेंगे मंगल गोचर

21 जनवरी 2025 सुबह 09:38 में मंगल वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर करेंगे .

मंगल के वक्री होने से इन राशि को होगा लाभ

मिथुन

मंगल को मिथुन राशि में वक्री होने से अच्छा लाभ मिलेगा. मंगल एकादश तथा छठे भाव के स्वामी है वर्तमान में पहला भाव में वक्री होंगे जिसे कार्य करने के तौर तरीका में बदलाव होगा .प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे है विधार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, व्यापार में उन्नति होगा.

कर्क


मंगल को कर्क राशि में वक्री होने से अच्छा लाभ होगा कर्क राशि को मंगल पांचवा भाव तथा दशम भाव स्वामी है आपके द्वादश भाव में वक्री होंगे जिसे अच्छा लाभ होगा जो लोग विदेशी कंपनी के कार्य कर रहे है या अंतराष्ट्रीय व्यापार किए है उनको लाभ होगा .घर में इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं खराब हो सकता है ,करियर में उन्नति करेंगे ,पारिवारिक खर्च बढ़ जायेगा. स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा.

सिंह

राशि वाले को मंगल के वक्री एकादश भाव में होंगे मंगल चौथे तथा नवम भाव के स्वामी है आपको मंगल का वक्री गोचर धन के लिए शुभ संकेत दे रहा है इस समय आपको अचानक धन का लाभ मिलेगा, कार्य क्षेत्र मजबूत बनेगा .अलग -अलग माध्यम से धन का लाभ होगा परिवार में मांगलिक कार्य होंगे या परिवार के साथ धार्मिक यात्रा बनेगा जिसे आपका आत्मविश्वास बढ़ जायेगा कार्य क्षेत्र अनुकूल रहेगा बेवजह के बात में नहीं पड़े.

तुला

तुला राशि वाले को मंगल का वक्री गोचर अच्छा लाभ देने वाला है मंगल आपके दूसरा और सातवा भाव के स्वामी है. आपके नवम भाव में वक्री होंगे इस समय कार्य आरंभ करने के पहले परिवार में सलाह ले .विवाद से दूर रहे .अविवाहित लोगो के लिए विवाह का योग बन रहा है .दाम्पत्य जीवन प रहेगा .कार्य क्षेत्र में मनोबल बढाकर रखे विवाद से दूर रहे .

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >