Malavya Rajyoga 2024: शुक्र का गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, जाने राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Malavya Rajyoga 2024: यहां हम बात करने जा रहे हैं मालव्य राजयोग के बारे में जो शुक्र ग्रह बनाते हैं. 18 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगें जिसे पंचमहापुरुष योग का निर्माण होगा.

Malavya Rajyoga 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, वैभव, विलासिता और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. यह ग्रह व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, सामाजिक प्रतिष्ठा और धन-संपत्ति पर गहरा प्रभाव डालता है. शुक्र का गोचर किसी भी राशि में होता है, तो उस राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं. शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगें जिसे पंचमहापुरुष योग का निर्माण होगा. इस योग से कई राशियों को विषेश धन का लाभ होगा.शुक्र ग्रह को प्रेम और रोमांस का भी कारक माना जाता है. इस गोचर के दौरान आप अपने रिश्ते में मजबूती ला सकते हैं या नए रिश्ते बना सकते हैं.

कब करेगें शुक्र तुला राशि में गोचर ?

18 सितंबर 2024 को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेगें.

मालब्य राजयोग बनने से मेष से मीन राशि को कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

मेष: मेष राशि वालों के लिए यह गोचर प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है. उन्हें अपने साथी के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है.

वृष: वृष राशि वालों के लिए यह गोचर धन लाभ का संकेत दे रहा है. उन्हें आय में वृद्धि हो सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर यात्रा और मनोरंजन का समय हो सकता है. उन्हें नए लोगों से मिलने और नए अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं.

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर पारिवारिक जीवन में सुख और शांति लाएगा. उन्हें परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा.

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं रह सकता है. उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए.

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में उन्नति का संकेत दे रहा है. उन्हें पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है.

तुला: तुला राशि वालों के लिए यह गोचर प्रेम जीवन में रोमांच भर देगा. उन्हें अपने साथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा.

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर आध्यात्मिक विकास का समय हो सकता है. उन्हें धर्म और अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी शुभ रह सकता है. उन्हें प्रेम जीवन में सफलता, वैवाहिक जीवन में सुख और करियर में उन्नति मिल सकती है. इस दौरान नए रिश्ते बन सकते हैं और पुराने रिश्तों में मजबूती आएगी.

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस गोचर से धन लाभ होने की संभावना है. साथ ही, उन्हें सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकती है. व्यापार में वृद्धि हो सकती है और निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस गोचर से रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है. उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर मिल सकते हैं. कला और संगीत के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है.

मीन राशि: मीन राशि वाले को शुक्र का गोचर शुक्र ग्रह कला और सौंदर्य का भी प्रतिनिधित्व करता है. इस गोचर के दौरान आप कलात्मक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं या अपनी सुंदरता पर ध्यान दे सकते हैं.

Surya Nakshatra Gochar 2024: सूर्य का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होने से ये राशियां होंगी प्रभावित

मालब्य योग का प्रभाव

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह का गोचर करना बहुत ही प्रभावी मना जाता है. शुक्र का गोचर एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. यह गोचर व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि प्रेम, विवाह, करियर, धन, स्वास्थ्य आदि को प्रभावित कर सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >