मकर साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026: क्या सेहत और सुरक्षा को लेकर रहना होगा सतर्क या मिलेगी उपलब्धि?

Makar Saptahik Rashifal 8 to 14 March 2026: इस सप्ताह आपकी कड़ी मेहनत और धैर्य का फल क्या आर्थिक लाभ के रूप में मिलेगा? करियर में नई जिम्मेदारियां आपका रूतबा बढ़ाएंगी या काम का बोझ? लव लाइफ और स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह हफ्ता कैसा बीतेगा? पढ़ें मकर साप्ताहिक राशिफल

Makar Saptahik Rashifal 8 to 14 March 2026: मकर राशि. इस सप्ताह आपके राशि स्वामी शनि, शुक्र के साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके पराक्रम और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे. कुंभ के चार ग्रह आपके द्वितीय भाव (धन) में होने से आर्थिक स्थिरता और वाणी में प्रभाव पैदा करेंगे. यह हफ्ता मकर राशि के जातकों के लिए मेहनत, धैर्य और पूर्व की योजनाओं के मीठे फल प्राप्त करने का समय है.

करियर/बिजनेस: इस हफ्ते नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह सकारात्मक रहेगा, क्योंकि द्वितीय भाव के बुध आपके पेशेवर संवाद को बेहतर बनाएंगे. अधिकारी वर्ग आपके कार्य से संतुष्ट रहेगा और पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं. व्यापार करने वालों को इस सप्ताह लाभ मिलेगा, लेकिन किसी बड़े निवेश से पहले पूरी जांच कर लें. नए क्लाइंट और अनुबंध लाभकारी रहेंगे.

लव लाइफ: चंद्रमा का आपकी राशि में प्रवेश प्रेम को निखारेगा, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण फोन न उठा पाने पर प्रेमी से तीखी बहस हो सकती है. कोशिश करें कि कार्य और प्रेम के बीच तालमेल बिठाएं ताकि पार्टनर को आपकी कमी महसूस न हो और रोमांस बना रहे.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. द्वितीय भाव में ग्रहों के जमावड़े के कारण वाणी पर संयम रखें ताकि घर का माहौल सुखद रहे. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है और मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

हेल्थ: इस हफ्ते स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन शनि के प्रभाव के कारण कमर या जोड़ों में हल्की परेशानी हो सकती है. संतुलित आहार और नियमित व्यायाम आपके लिए अत्यंत आवश्यक है. योग और प्राणायाम से मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहेगा.

सावधानी: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. किसी भी कार्य में अहंकार या जिद से बचें.

उपाय: शनिवार के दिन हनुमानजी की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

  • लकी डेट: 10, 11, 12
  • लकी रंग: सफेद, नीला, गुलाबी
  • लकी दिन: शुक्रवार, सोमवार, शनिवार

Also Read: अस्त होंगे शनि देव, इन 4 राशियों को मिलेगा फायदा, चार रहें सावधान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >