मकर राशिफल 29जून 2026: खर्च बढ़ सकता है, निवेश में सावधानी जरूरी

Aaj Ka Makar Rashifal 29 June 2026: काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी के अनुसार, आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त, भागदौड़ भरा और खर्चीला साबित हो सकता है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश (12वें) भाव में धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. पंचम भाव का मंगल आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएगा, जबकि छठे भाव के सूर्य और बुध आपकी स्थिति को मजबूत बनाए रखेंगे. हालांकि द्वादश भाव में चंद्रमा के कारण सुख-सुविधाओं और धार्मिक कार्यों पर अधिक धन व्यय हो सकता है, जिससे बजट प्रभावित होगा.

करियर-बिजनेस: आज व्यापार में किसी भी नए प्रोजेक्ट या नई डील में बड़ा पूंजी निवेश करने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में गुप्त शत्रुओं और ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहना होगा. नई टेक्नोलॉजी और स्किल्स सीखना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा. हालांकि, विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं.

रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर वैचारिक मतभेद या असंतोष उत्पन्न हो सकता है. घर के आंतरिक मामलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें, अन्यथा अशांति बढ़ सकती है. प्रियजनों को थोड़ा स्पेस देना बेहतर रहेगा. परिजनों के साथ बातचीत करते समय वाणी में संयम बनाए रखें.

लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में थोड़ी उदासीनता या आपसी दूरी महसूस हो सकती है. किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर के साथ अनबन की आशंका है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर मानसिक चिंता बनी रह सकती है. आपसी विवादों को शांति से बैठकर सुलझाने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है. अत्यधिक तनाव और भागदौड़ के कारण अनिद्रा या आँखों में तकलीफ हो सकती है. ओवरथिंकिंग से बचें और पर्याप्त आराम करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. खानपान का पूरा ध्यान रखें और बाहर के भोजन से परहेज करें.

  • सावधानी: आज अत्यधिक उत्साह में आकर किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.
  • उपाय: आज किसी गरीब को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें.
  • शुभ रंग: आसमानी
  • शुभ अंक: 4

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >