मकर राशिफल 29 अप्रैल 2026: क्या भाग्य देगा साथ या करनी होगी अतिरिक्त मेहनत?

Makar Aaj Ka Rashifal 29 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Makar Aaj Ka Rashifal 29 April 2026, मकर राशि: आज मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का भाग्य भाव में होना सफलता के द्वार खोलेगा. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. शनि का मीन में होना आपको अनुशासित बनाएगा. आज आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा.

करियर बिजनेस: करियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में विदेशी संपर्कों से बड़ा लाभ हो सकता है. रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने के योग हैं. आर्थिक योजनाएं सफल होंगी. नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर काफी देर तक रोमांस भरी बातें होंगी. लव लाइफ में नयापन महसूस करेंगे. पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट देना या बाहर डिनर पर ले जाना रिश्तों में जान फूंक देगा. प्रपोज करने के लिए दिन शुभ है. आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है. मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. हालांकि, पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन करें. नियमित टहलने की आदत डालें. प्रकृति के करीब समय बिताना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत उत्तम रहेगा.

सावधानी: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >