मिथुन राशिफल 29 अप्रैल 2026: क्या करियर में बढ़ेगा प्रभाव या मिलेगा अधिकारियों का साथ?

Aaj Ka Mithun Rashifal 29 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Mithun Aaj Ka Rashifal 29 April 2026, मिथुन राशि: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का आपकी राशि में होना सौभाग्य लेकर आएगा. चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना सुख-शांति प्रदान करेगा. घर के नवीनीकरण पर धन खर्च हो सकता है. माता का सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे और नए मित्र बनेंगे.

करियर बिजनेस: करियर में गुरु का प्रभाव आपको बड़ी जिम्मेदारी दिला सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. लेखन और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बस आलस्य का त्याग करना होगा.

लव लाइफ: आज पार्टनर से फोन पर बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. बुध का मेष में होना आपकी बातों का गलत अर्थ निकलवा सकता है, जिससे तनाव संभव है. शाम तक स्थिति सामान्य होगी और आप डिनर पर जाकर संबंध सुधार सकते हैं. प्रेम में गहराई आएगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन कंधों या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है. भारी सामान उठाने से बचें. गुरु की स्थिति आपको सकारात्मक ऊर्जा देगी. संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

सावधानी: बहसबाजी से दूर रहें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >