मकर राशिफल 27 जनवरी 2026: आज का दिन लकी, निवेश से लाभ और व्यापार में विस्तार के योग

Makar Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का मकर राशिफल.

मकर आज का राशिफल 27 जनवरी 2026

Makar Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल

आज मेहनत रंग लाएगी. नई जिम्मेदारी और सम्मान मिलेगा. परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. काम का दबाव ज्यादा न लें.

करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन ध्यान भटक सकता है. लगातार प्रयास करने से अच्छे रिजल्ट आने की संभावना है. प्राइवेट जॉब में काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, पर आपकी मेहनत सराही जाएगी. बिजनेस में पुराने क्लाइंट या प्रोजेक्ट से लाभ होगा. किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तों को ध्यान से जांचें. जॉब बदलने का विचार है तो सही ऑफर की स्थिरता जांच लें.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में तालमेल और सहयोग रहेगा. माता–पिता का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. भाई–बहन के साथ सामान्य रिश्ते रहेंगे. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे हलचल बढ़ेगी. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में जल्दबाज़ी से बचें.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी. आज भावनाओं को खुलकर साझा करना लाभदायक रहेगा. सिंगल लोगों की किसी से दोस्ती या संपर्क बढ़ सकता है. पुराने क्रश से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं, सतर्क रहें.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, लेकिन थकान या नींद की कमी परेशानी दे सकती है. जोड़ों या कमर में हल्की तकलीफ हो सकती है. हल्की एक्सरसाइज़, पर्याप्त पानी और आराम फायदेमंद रहेगा.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्थिरता, अनुशासन और सकारात्मक सोच बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण

Also Read:- February 2026 Festival List: फरवरी में माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, सूर्य ग्रहण और विजया एकादशी कब है? देखें सभी व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >