मकर राशिफल 27 अप्रैल 2026:क्या आज किस्मत बदलेगी आपकी राह या मन में बनी रहेगी उलझन?

Makar Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Makar Aaj Ka Rashifal 27 April 2026, मकर राशि: आज चंद्रमा का आठवें भाव में होना मानसिक तनाव दे सकता है. कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. आज धैर्य से काम लें और किसी भी विवाद से दूर रहें. अनैतिक कार्यों से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं. हालांकि, शोध कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा.

करियर बिजनेस: व्यापार में आज जोखिम लेने से बचें. आर्थिक नुकसान की संभावना है, इसलिए निवेश टाल दें. नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें, वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. अपने काम को ईमानदारी से करें और विवादों से बचें. खर्चों की अधिकता मानसिक दबाव बढ़ा सकती है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज तनाव और झगड़े की संभावना है. छोटी बात बड़ी बन सकती है, इसलिए पार्टनर से फोन पर बात करते समय शांत रहें. आज रोमांस कम और शिकायतें ज्यादा हो सकती हैं. डिनर का प्लान रद्द हो सकता है. एक-दूसरे को स्पेस दें.

स्वास्थ्य: यूरिन इंफेक्शन या गुप्त रोगों की समस्या हो सकती है. सफाई का विशेष ध्यान रखें और अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें. तनाव कम करने के लिए योग का सहारा लें.

सावधानी: अनजान लोगों से लिफ्ट न लें और न ही धन का लेन-देन करें.

उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >