मकर राशिफल 11 जून 2026: घरेलू तनाव बढ़ा सकता है चंद्र-मंगल योग, संभलकर लें बड़े फैसले

Aaj Ka Makar Rashifal 11 June 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Makar Rashifal 11 June 2026: आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है और घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ (सुख) भाव में मेष राशि में मंगल देव के साथ युति बना रहे हैं. इसके साथ ही छठे भाव में बुध, पंचम भाव में सूर्य तथा सप्तम भाव में गुरु-शुक्र की स्थिति के कारण आज पारिवारिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है. हालांकि, इसके बावजूद मन में किसी बात को लेकर बेचैनी या अशांति बनी रह सकती है. भूमि, मकान या वाहन खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है.

करियर-बिजनेस: व्यापार में आज आपको कड़ी मेहनत के बाद ही अपेक्षित सफलता मिलेगी. रुके हुए भुगतान और अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं. व्यवसाय में विशेष सावधानी बरतें, खासकर मैन्युफैक्चरिंग और उत्पादन से जुड़े कार्यों में. किसी नई डील या समझौते से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें. नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहना बेहतर होगा.

रिलेशनशिप: परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. छोटी-छोटी बातों पर बहस या विवाद होने की आशंका है, जिससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है. आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा तथा परिजनों की भावनाओं और विचारों का सम्मान करना होगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. पार्टनर की किसी बात से आपका मन आहत हो सकता है. संवादहीनता की स्थिति बनने न दें और किसी भी समस्या को शांतिपूर्वक बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें. विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास सफल रहेंगे.

स्वास्थ्य: अत्यधिक कामकाज के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को सीने में जकड़न या रक्तचाप से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. तनाव से दूर रहने का प्रयास करें और पर्याप्त नींद लें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन और नियमित दिनचर्या आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगी.

  • सावधानी: आज किसी भी जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद में पड़ने से बचें.
  • उपाय: भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.
  • शुभ रंग: गहरा नीला
  • शुभ अंक: 4

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >